Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी; जा‍निए मौसम का मिज़ाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी का क्रम आज सोमवार को भी जारी रहा। पहाड़ों में पिछले तीन दिनों में भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। रविवार सुबह बारिश के बाद दोपहर में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली। ऐसे में प्रमुख पर्यटन स्थलों में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े। भारी बर्फबारी के कारण धनोल्टी-चंबा मार्ग बंद है। जबकि, मलबा आने से कोटद्वार-पौड़ी मार्ग भी दुगड्डा के पास अवरुद्ध हो गया है। नैनीताल में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है और मसूरी में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। औली में भारी बर्फबारी के कारण पर्यटकों को जाने से रोका जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को भी पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

08 जनवरी शनिवार की सुबह शुरू हुआ बारिश-बर्फबारी का सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहा। दिन में मैदानों में धूप खिली, लेकिन पहाड़ों में बादल मंडराते रहे। इस बीच बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के साथ ही स्थानीय पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाने पहुंचे। जिससे मसूरी के आसपास धनोल्टी और चकराता दोनों की मार्गों पर लंबा जाम रहा। हालांकि, धनोल्टी से आगे मार्ग शनिवार से ही बंद है। उधर, गंगोत्री व यमुनोत्री मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फ की चार फीट मोटी परत जम गई है। दुर्गम क्षेत्रों में अब भी कई गांव का संपर्क कटा हुआ है। कुछ इलाकों में बिजली और संचार सेवा भी ठप है।

औली में सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को पहले ही रोक दिया गया है। कुमाऊं के नैनीताल में रविवार सुबह शहर की चोटियों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर हिमपात होता रहा। जिससे यहां दिनभर पर्यटकों का तांता लगा रहा। पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि से पातलथौड़ तक हिमपात के चलते मार्ग पांच घंटे बंद रहा। मार्ग से बर्फ हटाने के बाद फंसे वाहन निकाले गए। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों का तापमान भी सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

उत्तरकाशी जनपद के 35 गांवों का संपर्क कटा

उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह शुरू हुई बर्फबारी रविवार सुबह तक जारी रही। बर्फबारी के कारण जनपद के दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 15 संपर्क मार्ग भी बंद हो गए। जो मार्ग लोनिवि व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सुचारू किए उन मार्गों पर चलना भी मुश्किल भरा है। मार्ग बंद होने के कारण अभी भी जनपद के करीब 35 गांव अलग थलग पड़े हुए हैं। इनमें अधिकांश गांवों में ग्रामीण बर्फ को उबाल कर पानी का इंतजाम कर रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 20.6 8.7

नैनीताल 4.7 0.7

हरिद्वार 21.2 8.5

औली 3.6 0.4

पंतनगर 22.8 10.2

मुक्तेश्वर 4.6 0.5

टिहरी 9.0 0.8

मसूरी 4.8 0.2

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!