Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
क्राइम

पत्नी ने  शराब पीने से रोका, तो एफआरआई कर्मचारी ने उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

देहरादून। शराब पीने पर टोका-टाकी करने पर एफआरआई कर्मचारी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि इसके बाद इसे आत्महत्या का रंग देना चाहा और महिला को दून अस्पताल ले गया। पत्नी के मायके वालों ने आरोपी पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो सारे मामले का भेद खुल गया। घटना कैंट थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को हुई। यहां पर दीपक निवासी डूढ़पुरा सिविल लाइन इटावा एफआरआई में एमटीएस पद पर तैनात है। उसकी शादी दो दिसंबर 2022 को सुधा यादव से हुई थी। सुधा के मायके वालों का आरोप है कि दीपक सुधा से लगातार दहेज में कार लाने का दबाव बना रहा था। जबकि, शादी के वक्त सुधा के परिजनों ने उसे दहेज में 20 लाख रुपये नकद दिए थे।

अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। इस पर 22 जून को उसने इटावा में सुधा से मारपीट भी की थी। दीपक ने इसके लिए माफी मांगी और सुधा को अपने साथ देहरादून ले आया। दोनों एफआरआई परिसर में ही रह रहे थे। गत 27 जनवरी को दीपक घर में शराब पीकर आया। सुधा ने टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसे उसने आत्महत्या का रंग देना चाहा और सुधा को दून अस्पताल ले गया। इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सुधा के परिजनों की शिकायत पर अब दीपक, उसके पिता गिरदाबल, मां मिथलेश, भाई उदय और अक्षय के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!