Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
देश

लॉकडाउन के चलते थमे यात्री ट्रेनों के पहिए अब चलने को तैयार, सीमित रूटों पर ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई, 2020, सोमवार। 25 मई से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते थमे यात्री ट्रेनों के पहिए अब चलने को तैयार हैं। सरकार ने सीमित रूटों पर ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। मंगलवार को नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के 15 रूट पर एसी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 500 किमी के दायरे वाले शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत, तेजस, शताब्दी और जन शताब्दी की शुरुआत अगले चरण में होगी। मंगलवार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए सोमवार शाम चार बजे से टिकट बुकिंग शुरू होगी। टिकट ऑनलाइन ही लेना होगा।

15 रूटों पर कुल 30 ट्रेनें चलाई जाएंगी 

रेलवे के मुताबिक 15 रूटों पर कुल 30 ट्रेनें चलाई जाएंगी। यानी कुल 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। नई दिल्ली से छूटने के बाद ये ट्रेनें कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेंगी। रास्ते में खाने-पीने का कोई सामान उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। सरकार शताब्दी जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने पर भी विचार कर रही है। इसके लिए एक मई से शुरू की गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन के अनुभवों की लगातार समीक्षा की जा रही है। शारीरिक दूरी बनाए रखने और यात्रियों के व्यवहार का भी अध्ययन किया जा रहा है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में फिलहाल औसतन एक हजार सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसकी खामियों को दुरुस्त करके ही शताब्दी जैसी ट्रेनों के संचालन पर विचार शुरू किया गया है। इनमें 1200 सवारियां आराम से बैठ सकती हैं।

इन रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली से अगरतला, डिब्रूगढ़, हावड़ा, पटना, रांची, भुवनेश्वर, मुंबई सेंट्ल, तिरुअनंतपुरम, बेंगलुरु, सिकंदराबाद, चेन्नई, बिलासपुर, मडगांव, अहमदाबाद व जम्मू तवी के लिए चलेंगी। इन सभी स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रिटर्न ट्रेनें भी चलेंगी।

आइआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग शुरू

  • आज शाम चार बजे से आइआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग शुरू होगी। किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर ही होगा। स्टेशन काउंटर पर कोई लेन-देन नहीं होगा। प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं मिलेगा।

ध्यान देने योग्य बातें 

  • यात्रा से कम से कम एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा
  • बिना लक्षण वाले लोगों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति
  • मास्क पहनना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य रहेगा
  • सभी के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप भी अनिवार्य
  • टिकट बुकिंग में किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलेगी
  • तत्काल, प्रीमियम तत्काल और करेंट बुकिंग नहीं होगी
  • अभी केवल एसी कोच के साथ ही चलेंगी सभी स्पेशल ट्रेनें
  • ट्रेन में कंबल और चादर की सुविधा यात्रियों को नहीं मिलेगी
  • एसी कोच का तापमान भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा
  • सफर के रास्ते में खाने-पीने का कोई सामान नहीं मिलेगा

हवाई सेवा भी शुरू करने पर विचार 

ट्रेनों के साथ-साथ सरकार कुछ रूट पर हवाई सेवा भी शुरू करने पर विचार कर रही है। 14 मई से कुछ घरेलू उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है।

300 और श्रमिक ट्रेनों का होगा संचालन

इसके साथ ही भारतीय रेलवे कोरोना वायरस देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर नए मार्गों पर और अधिक विशेष सेवाएं शुरू करेगा। इसके अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल के तौर पर 300 ट्रेनों के के संचालन के लिए भी कोचों को अलग से आरक्षित किया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन के चलते 24 मार्च रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित था, जो कि अब भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेकर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का ऐलान किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!