Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
धर्ममनोरंजन

फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की मांग – लाउड स्पीकर से अज़ान पर रोक लगनी चाइये

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई, 2020, सोमवार। फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने लाउडस्पीकर से अजान बंद करने की मांग की हैंl उनका मानना हैं कि इससे दूसरे लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अजान आस्था और विश्वास का एक हिस्सा हो सकती है लेकिन यह कोई गैजेट नहीं है।

शनिवार को एक ट्वीट में गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा, ‘भारत में लगभग 50 साल तक अज़ान लाउड स्पीकर पर बोलना हराम था फिर यह हलाल हो गया और इतना हलाल हो गया कि इसका कोई अंत ही नहीं है लेकिन इसका अंत होना चाहिएl अज़ान ठीक है लेकिन लाउड स्पीकर दूसरों के लिए असुविधा का कारण बनता है मुझे आशा है कि कम से कम इस बार वे खुद नहीं करेंगे।’

यह पूछने पर कि मंदिरों में भी तो लाउडस्पीकरों का उपयोग किया जा रहा है, तो 75 वर्षीय गीतकार ने कहा कि किसी के भी लाउडस्पीकर का उपयोग चिंता की बात है। वह चाहे मंदिर हो या मस्जिद। यदि आप एक त्योहार में लाउडस्पीकरों का उपयोग करते हैं तो ठीक है, लेकिन इसका रोज-रोज उपयोग नहीं होना चाहिए, वह चाहे मंदिर हो या मस्जिद। हजारों साल से अजान बिना लाउडस्पीकरों के ही होती आई है। यह विश्वास और आस्था का अभिन्न अंग है, गैजेट नहीं हैं।

इसके पहले मार्च माह में अख्तर ने कोरोना महामारी को देखते हुए मस्जिदों को बंद करने की मांग की थी और कहा था कि जब काबा और मदीना बंद हो सकते हैं तो ये मस्जिद क्यों नहीं। उन्होंने रमजान में मुस्लिमों से घर से ही नमाज अदा करने की अपील भी की। जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बातों को लेकर खबरों में रहते हैंl जावेद अख्तर ने संसद में ओवैसी के भाई के बयान की भी कड़ी निंदा की थींl जावेद अख्तर ने शोले जैसी फिल्म सलीम खान के साथ मिलकर लिखी हैंl

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!