Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

पुलिस यातायात व लॉकडाउन उल्लंघन पर कर रही कार्यवाही, तीन वाहनों को सीज किया और 22 का काटा चालान

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई, 2020, सोमवार । पछवादून में चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस यातायात व लॉकडाउन उल्लंघन पर कार्यवाही कर रही है। नियम की अनदेखी करने वाले लोगों के पुलिस ने तीन वाहनों को सीज किया और 22 का चालान काटा।

लॉकडाउन में पुलिस की ओर से बरती जा रही सख्ती का असर यह है कि अब लोग खुद ही जागरूक होकर नियम का पालन कर रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो हेलमेट न पहनकर यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

रविवार को पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर फोकस किया। सहसपुर थानाध्यक्ष एएसपी विशाखा अशोक ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 22 वाहनों के चालान काटे और दो वाहन सीज किए, वहीं प्रभारी कोतवाल विकासनगर गिरीश नेगी ने यातायात उल्लंघन में एक वाहन सीज किया।

पुलिस जरूरतमंद परिवारों को राशन व खाना भी वितरित कर रही है

  • औद्योगिक नगरी सेलाकुई के थाने की पुलिस लॉकडाउन में रुके दूसरे राज्यों, जिलों के  श्रमिकों, मेडिकल के लिए लोगों का डाटा एकत्र कर रही है। कोविड कंट्रोल रूम में पुलिस की टीमें पूरे दिन इसी काम में लगी है। पुलिस जरूरतमंद परिवारों को राशन व खाना भी वितरित कर रही है।
  • थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले गैर प्रांत के निर्धन 220 परिवारों को राशन सामग्री व 104 व्यक्तियों को लंच पैकेट वितरित किए। इसके साथ ही थाना परिसर के पास स्कूल में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम में सेलाकुई में रुके अन्य राज्यों के श्रमिकों व मानसिक चिकित्सालय में इलाज को आने वाले लोगों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। पुलिस संबंधित जनपदों व राज्यों को रवाना करने के लिए लोगों को महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज रायपुर भी भेज रही है। थानाध्यक्ष ने बाहरी प्रदेशों के समस्त मजदूरों को धैर्य रखने व यहीं पर निवास करने के लिए हिदायत भी दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!