Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की अहम बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यक्त किये अपने अपने विचार

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 23 दिसम्बर 2019, वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक नरेश मनोच एवं संचालन उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी ने किया। नरेश मनोच ने कहा सभी पत्रकार हितों का रखते हुए वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एसोसिएशन सिर्फ वेब न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों के ही नहीं बल्कि सभी प्लेटफॉर्म से जुटे पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने का कार्य करेगा।
वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि ये संगठन पिछले काफी दिनों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा है, जबकि एसोसिएशन की पिछली बैठक के दौरान ही संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया था। उन्होंने आशा जताई कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर एसोसिएशन की मजबूती के लिये कार्य करेंगे।
संगठन के महासचिव त्रिलोक चन्द्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पत्रकारों को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। हमारे आपसी वैचारिक मतभेद के कारण ही हम कमजोर पड़ जाते हैं, जिसका फायदा विभागीय अधिकारी उठाते हैं। जिस वजह से एक पत्रकार खुद को ठगा सा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिये हम सभी को संगठित होकर वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी लड़ाई लड़नी होगी।
वहीं बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक धीमान ने कहा कि ‘वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन’ के अलावा भी कई अन्य संगठन उत्तराखंड में कार्य कर रहे हैं जो अपने सक्रिय होने का दावा करते हैं किंतु पत्रकारों की लड़ाई में कहीं न कहीं सभी पीछे हैं। इसी वजह से आज विभागों के अधिकारी पत्रकारों पर हावी है। उन्होंने आशा जताई कि ‘वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन’ पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा। उन्होंने अपना पूर्ण सहयोग संगठन को प्रदान करने की बात कही।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी ने कहा कि एसोसिएशन के मजबूती एवं इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग के साथ ही कोष की आवश्यकता भी होगी जिसके लिए सभी के योगदान की जरूरत है।
संगठन के महासचिव त्रिलोक चन्द्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पत्रकारों को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। हमारे आपसी वैचारिक मतभेद के कारण ही हम कमजोर पड़ जाते हैं, जिसका फायदा विभागीय अधिकारी उठाते हैं। जिस वजह से एक पत्रकार खुद को ठगा सा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिये हम सभी को संगठित होकर वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी लड़ाई लड़नी होगी।
संगठन के कोषाध्यक्ष सुमित धीमान ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि न्यूज़ पोर्टल्स की सूचीबद्धता की प्रक्रिया में सूचना विभाग की ओर से बहुत धीमी चाल से कार्य किया जा रहा है, जिसको गति प्रदान किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पत्रकारों की माँग रखने की बात कही।
बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार अमित सिंह नेगी ने कहा कि वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के साथ जुड़कर वे अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे एवँ पत्रकार हितों की लड़ाई को लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
एसोसिएशन के संगठन मंत्री अनुराग गुप्ता ने कहा कि वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के सभी साथियों को एकजुट होकर मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर सभी को अपनी आवाज़ उठाने की आज़ादी है और यहाँ सभी की बात को गहनता से सुनकर उसपर विचार किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि हम सभी मिलकर पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार अमर सिंह कश्यप ने कहा कि वे पूर्ण रूप से समर्पित रहकर वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की मजबूती एवँ पत्रकार हितों के कार्य करते रहेंगे।
बैठक के दौरान पोर्टल्स की सूचीबद्धता, वेब पोर्टल्स के पत्रकारों की मान्यता, वेब पोर्टल्स के संपादकों को विधानसभा/सचिवालय के पास दिए जाने, पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आवास योजना आदि अहम मुद्दों को उठाया गया।
बैठक के दौरान मीडिया प्रभारी अभिनव कपूर, अनिल मिनोचा, एनके गुप्ता, त्रिलोकी नाथ त्रिवेदी एवँ वेबपोर्टल एसोसिएशन से जुड़े अन्य कई पत्रकार मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!