Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पैदल चलकर कटकटानियां में जनता दरबार, बहुउददेशीय शिविर लगाकर सुनी जनसमस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका। भीमताल/नैनीताल 25 दिसम्बर 2019 (सूचना)। बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने 5 किमी० पैदल चलकर पाण्डे गाँव, करकोटक, कटकटानियां (भांकर) क्षेत्र का भ्रमण करते हुये कटकटानियां में जनता दरबार, बहुउददेशीय शिविर लगाकर जनसमस्यायें सुनी।
जनता दरबार मे मौजूद क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को प्राथमिकता से दिया जायेगा। उन्होेने कहा सरकार जनता के द्वार जाकर जनता की समस्यायें सुनकर उनका समाधान कर जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने करकाटोक नाग मन्दिर सौन्दर्यीकरण एवं ट्रैक रूट विकसित करने हेतु शीघ्र प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिये। उन्होने कहा करकोटक मन्दिर पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित किया जायेगा इस हेतु करकोटक मन्दिर मार्ग व पाण्डे गाँव से औखड़-भांकर तक 700 मीटर हल्का मार्ग बनाया जायेगा। उन्होने क्षेत्रवासियों से कहा कि वे होम स्टे बनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत करें।
जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांकर मे फर्नीचर के लिए अनटाइड फंड से 25 हजार रूपये दिये। उन्होने क्षेत्र की बेटियों मोनिका नयाल व चित्रा नयाल के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी मे प्रतिभाग कर नाम रोशन करने पर जिलाधिकारी श्री बंसल ने दोनो बेटियों को 7-7 हजार रूपये नगद पुरस्कार दिया। उन्होने बेटियों की माँग पर कबड्डी कोच तैनात करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि पेयजल, शिक्षा, स्वच्छता जैसे प्राथमिक व महत्वपूर्ण कार्यो में व्यय करें, खडंजा, पेयजल टैंक आदि कार्य मनरेगा के माध्यम से कराये जांए।
जिलाधिकारी द्वारा पाण्डे गाँव भ्रमण दौरान अवैध खनन को देखते हुये गहरी नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने उपजिलाधिकारी को तत्काल खनन पट्टा निरस्त करने के निर्देश मौके पर दिये साथ ही खनन करते हुये पाये जाने पर एफआईआर दर्ज करते हुये कडी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।
ब्लाक प्रमुख डा० हरीश बिष्ट ने क्षेत्र में जनता दरबार, बहुउददेशीय शिविर लगाने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का आभार व्यक्त करते हुये मलुवाताल को विस्थापन से हटाने तथा पीएमजीएसवाई से सडक का सर्वे कराने के लिए भी जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि ग्रामीण जनता जागरूक होकर शिविर का फायदा उठायेें।ग्रामीण ग्राम पंचायत बैठकों मे प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं को रखें। उन्होने मनरेगा मे किये जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारियां दी। उन्होने कटकटनियां में बहुउददेशीय शिविर लगवाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता बिष्ट व नितेश बिष्ट के प्रयासोें की सराहना की।
बहुउददेशीय शिविर में 66 जनसमस्यायें पंजीकृत हुई जिसमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा मौके पर ही निदान करते हुये शेष शिकायतें सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु भेजी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी, शुगर, हिमोग्लोविन जांच के साथ ही 65 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया व दवाईयां वितरित की गईं। इसी तरह 15 आधार कार्ड अपडेट किये गये व 3 आधार कार्ड नये बनाये गये। समाज कल्याण द्वारा 4 पेंशन फार्म भरवाये गये, ग्राम्य विकास व पंचायतीराज विभाग द्वारा 12 परिवारों के रजिस्टर नकल के साथ 10 बीपीएल कोड जारी किये गये। राजस्व विभाग द्वारा 4 पेंशन फार्म पर रिपोर्ट मौके पर ही लगाई गयी।
बहुउददेशीय शिविर में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, पीडी बालकृष्ण, एपीडी संगीता आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० टीके टम्टा, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व, एएमए साधूराम, डॉ० एनसी तिवारी, विकास शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया,  प्रधान पूरन राम,  लक्ष्मण सिह गंगोला,  केडी पलड़िया, नीरज रैकूनी,  विनोद पाण्डे,  नितेश राणा,  सोनू बिष्ट,  विक्रम कंडारी,  कृष्ण चन्द्र आर्य,  दिनेश सांगुडी सहित सैकडों की संख्या में जनता मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!