Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में रामगढ ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र मौना वृहद, बहुउद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका। गरमपानी/नैनीताल 23 दिसम्बर 2019 (सूचना)। समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में रामगढ ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र मौना में रामलीला मैदान में समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों द्वारा वृहद, बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे समाज कल्याण मंत्री श्री यशपाल आर्य द्वारा दिव्यांगों को व्हील चैयर,वैशाखी, श्रवण मशीनें वितरित किये गये। बहुउददेशीय शिविर में 124 समस्यायें दर्ज हुई जिनमे से अधिकांश समस्याओें का मौके पर ही निदान किया गया तथा शेष समस्याये सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु भेजी गई।
समाज कल्याण मंत्री श्री आर्य ने शिविर मे उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति को पहुंचाया जायेगा। इसके लिए सरकार पूर्ण प्रयासरत है। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे बहुउददेशीय शिविर अति महत्वपूर्ण होते है। क्योंकि इन शिविरों में सभी विभागीय अधिकारी एक साथ मौजूद होकर अपनी योेजनाओं की पूर्ण जानकारियां जनता को देते है व मौके पर जनता की समस्याओं का निराकरण भी करते है। उन्होने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण के साथ ही सभी पात्र लोगों को पेंशन व अन्य अनुदान योजनाआंे का लाभ दिया जायेगा। उन्होने कहा कि समाज सेवा व मानवता से बडा कोई धर्म नही है। इसलिए सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी सच्चे मन से कार्य करें, सभी गांवो को सड़क, पेयजल की सुविधाओं से जोडा जायेगा।
विधायक श्री संजीव आर्य ने कहा कि ऐसे दुरस्थ क्षेत्रों मे बहुउददेशीय शिविरों का लाभ आम जनता को मिले सभी अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान मौके करें व विभागीय योजनाओं की जानकारियां भी जनता को दी जा सकें। उन्होने कहा कि श्रमिक बंधुओं को श्रम विभाग मे पंजीकृत करते हुए पूर्ण लाभ पहुचाया जायेगा, सभी श्रमिक योजनाओं की पूर्ण जानकारियां प्राप्त कर श्रमिक फार्म भरें। उन्होने कहा कि समाज कल्याण विभाग से सभी पात्र श्रमिक को लाभ मिले त्रुटिरहित फार्म भरें व भरवायें। उन्होने कहा योजनाओ का लाभ उठाने के लिए योजनाओं की जानकारियां अति आवश्यक है। श्री आर्य ने कहा समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।
विधायक श्री आर्य ने कहा छोरीधूरा-सुयालखेत मे 06 किमी सडक निर्माण हेतु 5.50 करोड की धनराशि राज्य योजना से स्वीकृत हुई थी सडक का कार्य पूर्ण होने को है। उन्होने कहा छिमी, मडेला मोटर मार्ग वन प्रकरण निस्तारण हेतु नोडल स्तर पर भेजा गया है। उन्होने सिरसा की सडक 1.5 किमी इस सडक बनाने का प्रस्ताव राज्य योजना मे लोनिवि को बनाने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा चापड-हसियारी पेयजल योजना हेतु 28 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी हैै। इसी तरह गैरासी लिफ्ट योजना मे 1 करोड 25 लाख रूपये का अनुमोदन हो चुका है। विधायक श्री आर्य ने कहा अगले वर्ष राजकीय इन्टर कालेज मौना में गणित के विषय की कक्षायें प्रारम्भ कर दी जायेंगी। उन्होने क्षेत्र मे विद्युत सुधार हेतु ट्रांन्सफार्मरों की क्षमता मे वृद्धि के साथ ही लकडी के विद्युत पोल भी बदले जायेंगे।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा शिविर मे जो भी समस्यायें रखी गई हैं उनका त्वरित समाधान किया जायेगा। शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को 15 दिनों मे समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिये।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा जन्म का 01, आय 06, मृत्यु 02, परिवार रजिस्टर में 41, आयुष्मान कार्ड 12, प्रधानमंत्री किसान प्रपत्र 01 भरे के साथ ही अटल आयुष्मान कार्ड 06 भरवाये गये। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 61 बीपीएल प्रमाण पत्र, समाज कल्याण द्वारा वृद्वा पेंशन 22, विधवा 03,पंचायती राज विभाग द्वारा 45 नकल जारी, 02 जन्म प्रमाण पत्र जारी किये गये साथ ही सहकारी समितियों द्वारा 04 नये खाते खोले गये तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 व्हील चेयर, बैसाखी 05, तथा 12 श्रवण यंत्र दिये गये। कषि विभाग द्वारा 10 किसानों के दवायें एवं कृषि यंत्र 50 प्रतिशत अनुदान पर दिये गये, खाद्य विभाग द्वारा 04 उज्जवला गैस, 02 राशन कार्ड आॅनलाइन किये गये।
शिविर में समाज कल्याण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य,श्रम , दुग्ध, बाल विकास, राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि, पूति, पशुपालन, बैंक,उद्यान, उद्योग विभागोें एवं एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओें के बारे मे विस्तृत जानकारियां भी दी।
बहुउददेशीय शिविर में ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा,जिला पंचायत सदस्य लाखन सिह नेगी, अंकित साह,क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द सिह नेगी, सोबन सिह बिष्ट, विनोद विष्ट, प्रधान मौना पुष्पा मेहरा,रमेश सुयाल, दया किशन पोखरिया,दीपू तिवारी, दलीप सिह, दान सिह नेगी, भावन भण्डारी उपाध्याक्ष एससीएसटी आयोग पीसी गोरखा के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार,निदेशक समाज कल्याण विनोद गोस्वामी, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा, डीएसटीओ एलएम जोशी,एपीडी संगीता आर्या,अधिशासी अभियन्ता विद्युत मो0 उस्मान,लोनिवि डीएस कुटियाल,डीपीओ अनुलेखा बिष्ट के अलावा बडी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *