Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। केदारनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है, जबकि मसूरी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के खूबसूरत नजारे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि, तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड का सामना भी करना पड़ रहा है।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने कैमरे में कैद किए नजारे

बृहस्पतिवार सुबह केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। धाम में चारों ओर बर्फ नजर आने से वातावरण बेहद खूबसूरत हो गया। बर्फबारी का आनंद लेने के साथ ही श्रद्धालु इन यादगार पलों को अपने कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। कई भक्तों ने बर्फ से ढके मंदिर परिसर के बीच सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।

बर्फबारी के बाद केदारनाथ में ठंड काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई है। धाम में मौसम के बदलते मिजाज के बीच भक्तों की आवाजाही लगातार जारी है।

निचले इलाकों में बादल और बारिश, तापमान में गिरावट

रुद्रप्रयाग जिले के निचले क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय के अलावा उखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कई स्थानों पर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

11 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बंद किए जाने हैं। कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिकूल मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद भक्त बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं।

यात्रा सीजन के दौरान अब तक 18 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को 8,376 श्रद्धालुओं ने धाम में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 18,53,032 पहुंच गई है।

गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी, पहाड़ों पर बदला मौसम

केदारनाथ के साथ गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ गिरने से धाम और आसपास की पहाड़ियां सफेद नजर आने लगी हैं। बर्फबारी के चलते यहां तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर मौसम के इस बदले रूप ने प्राकृतिक सुंदरता को और निखार दिया है।

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पर्यटन गतिविधियों पर असर

इधर, पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बृहस्पतिवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार बारिश होने से शहर के तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर शहर की सामान्य गतिविधियों और पर्यटन पर भी दिखाई देने लगा है।

बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। ठंड बढ़ने के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। मसूरी घूमने पहुंचे कई पर्यटक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग होटलों में ही समय बिता रहे हैं।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से सर्दी का असर बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, इस पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भी नजर बनी हुई है।

Loading

error: Content is protected !!