Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश के आसार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। गुरुवार को प्रदेशभर में बादल छाये रहने और हल्की बारिश-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में धूप खिली। हालांकि, इस दौरान भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि और झमाझम बारिश हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अभी मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। देहरादून समेत चार जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि और बारिश की आशंका है। जबकि, चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है।

बीते दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा बादल विकसित हो गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी के भी दौर जारी हैं। शुक्रवार को सुबह से ही मैदानों में हल्की धूप रही। हालांकि, देहरादून से लगी पहाड़ियों में आंशिक बादल छाये रहे। दोपहर बाद मसूरी समेत आसपास के इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक का सिलसिला जारी हुआ, जो कि करीब एक घंटे तक जारी रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार और रविवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्का हिमपात हो सकता है।

ऋषिकेश-गंगोत्री राट्रीय राजमार्ग पर 18 घंटे बाद आवागमन सुचारु हो पाया। कुनेर के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने से बीती गुरुवार दोपहर को राजमार्ग बंद हो गया था जो शुक्रवार सुबह सुचारु हो पाया। मार्ग अवरुद्ध होने से रूट को वाया थौलधार डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सामान से लदे ट्रक भी घंटो मार्ग पर फंसे रहे।

गत गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ऋषिकश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कुनेर के पास पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा जिससे हाईवे बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने से यातायात को वाया रत्नौ, थौलधार डायवर्ट किया गया। रूट डायवर्ट करने से क्षेत्रवासियों को करीब दस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। मलबा हटाने के बाद शुक्रवार सुबह छह बजे हाईवे पर आवागमन सुचारू हो पाया। राजस्व उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मलबा से बीती गुरुवार को हाईवे बंद हो गया था जिस पर शुक्रवार सुबह आवागमन शुरू हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!