Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर नया सदस्य, नाम पर अभी भी बना है सस्पेंस

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, मुम्बई। बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियां आईं हैं। प्रियंका और निक, दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि सरोगेसी की मदद से वे पैरेंट्स बन गए हैं। इस कपल ने बच्चे के जन्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने ये बता दिया है कि निक-प्रियंका के घर बेटा हुआ है या बेटी। हालांकि उन्हें बेबी के नाम की जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है।

प्रियंका और निक के घर बेटी का जन्म हुआ है। जिसने शनिवार यानि 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में इस दुनियां में कदम रखा। प्रियंका और निक की तस्वीरें पब्लिश करते हुए दावा किया है कि यह 14 जनवरी की है और दोनों को पता था कि बच्ची के दुनिया में आने का वक्त करीब आ गया है, इसलिए वे पहले से यहां पहुंच गए थे।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘हमें ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। अपने इस स्पेशल समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशखबरी के बारे में पहले ही फैंस को इशारों इशारों में बता दिया था। जब पिछले साल नवंबर में नेटफ्ल‍िक्स पर जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो आया था। इस फैमिली रोस्ट शो में प्र‍ियंका ने कहा था कि वे और न‍िक कुछ एक्सपेक्ट कर रहे हैं। जिसके बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे।  

जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में प्र‍ियंका ने कहा था कि उनके और न‍िक के अभी तक कोई बच्चे नहीं हैं। ‘अगर आपको नहीं पता, तो बता दें बस हम ही वो कपल हैं ज‍िनका अभी तक कोई बच्चा नहीं है। इसल‍िए मैं ये अनाउंसमेंट करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं…सॉरी बेब। न‍िक और मैं एक्सपेक्ट कर रहे हैं। आज रात ड्रंक होने के लिए और कल सोने के लिए…’। वैसे प्रियंका मुंह से एक्पेक्ट शब्द सुनकर निक भी शॉक्ड रह गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!