Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी रचनाओं से जनता को जागरूक कर रहे हैं लोक गायक व कवि

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की ‘चुनौ कु चक्कर’ कविता मचा रही धूम

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव जीतने के लिए एक बार फिर से नेता गांव-गांव जाकर आमजन से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं, लोक गायक व कवि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी रचनाओं से जनता को जागरूक कर रहे हैं। चुनाव में नेताओं के दल बदलने पर व्यंग्य करती लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की गढ़वाली कविता ‘चुनौ कु चक्कर’ इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इसके अलावा कई युवा लोक कलाकार भी चुनाव को लेकर गीत तैयार कर रहे हैं। युवा लोकगायक सौरव मैठाणी के अनुसार, उन्होंने चुनाव में आमजन को जागरूक करने वाले चार गीत तैयार किए हैं। जिन्हें अगले सप्ताह तक यूट्यूब के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके पीछे उनका उद्देश्य मताधिकार के लिए आमजन को जागरूक करना है। साथ ही सोच समझकर सही प्रत्याशी का चुनाव करने की सलाह दी जा रही है।

लोकगायक ओम बधाणी का कहना है कि प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार है। चुनाव के इस दौर में कोई भी धनबल, बाहुबल के लालच में न आए। इसके लिए वह गीतों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने ‘ऐगे चुनौ’ गीत रिलीज किया है।

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की ‘चुनौ कु चक्कर’ कविता मचा रही धूम

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने नेताओं के इस दल से उस दल में जाने पर व्यंग्य करती हुई कविता ‘चुनौ कु चक्कर’ इंटरनेट मीडिया के जरिये बीते दिनों श्रोताओं के सामने प्रस्तुत की। यह कविता इन दिनों लोग खूब पसंद कर रहे हैं। चार दिन में इस कविता को इंटरनेट मीडिया पर एक लाख 26 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बीते बुधवार को ‘कमेरा म्वारा’ के गीत रिलीज होने के बाद नरेंद्र सिंह नेगी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से श्रोताओं से रूबरू हुए। श्रोताओं ने उनसे चुनाव को लेकर गीत तैयार करने का अनुरोध किया। नेगी ने कहा कि नेताओं पर उन्होंने व्यंग्य करते हुए, कुछ कविताएं तैयार की हैं।

इन्हें समय-समय पर श्रोताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि जो वर्तमान में स्थिति है, जिस तरह से नेता एक दल से दूसरे दल में भाग रहे हैं, टिकट न मिलने की संभावना पर नेताओं में भागदौड़ मची है। इस स्तर के नेताओं से दुख जरूर होता है। हम वोट के माध्यम से बहुत कुछ कर सकते हैं। ऐसे नेताओं को ध्यान में रखते हुए ईमानदार, विकास कार्यों को लेकर संघर्ष करने वाले की पहचान कर उसे वोट दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!