Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज से भाजपा के दिग्‍गज नेताओं का होगा वेस्‍ट यूपी में दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए आज शनिवार से भाजपा के दिग्‍गज नेताओं का वेस्‍ट यूपी में दौरा होगा। इस दौरान पार्टी प्रत्‍याशियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस क्षेत्र में पहले चरण का नामांकन पूरा होते ही भाजपा पश्चिम में पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शामली में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र देंगे। शाम पांच बजे शाह मेरठ में बैठक लेंगे। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर में बुलंदशहर में विशिष्टजनों के साथ बैठक करेंगे। शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सहारनपुर आएंगे।

उत्तर प्रदेश भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर ढाई बजे पब्लिक इंटर कालेज के मैदान पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वह कैराना में कार्यकर्ताओं के साथ बात करने के बाद कस्बे में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। तीन बजे शामली स्थित होटल ओरचिड में 45 मिनट शामली और बागपत जनपद के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे और जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम सवा पांच बजे मेरठ में एक होटल में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा दोपहर एक बजे बिजनौर के नगीना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से बुलंदशहर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल जाएंगे और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

अमित शाह पहुंच रहे हैं शामली जिले के कैराना

शनिवार को अमित शाह शामली जिले के कैराना पहुंच रहे हैं। कैराना में बीते बरस नवंबर महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे, और अब पहुंच रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। शनिवार को अमित शाह कैराना में पलायन के जख्मों पर भरोसे का मरहम रखेंगे। अपने जनसंपर्क अभियान के तहत वह कैराना निवासी मिठाई के प्रसिद्ध् व्यापारी राकेश उर्फ टीटू के घर जाएंगे। इस दौरान वह कई अन्य परिवारों से भी बात करेंगे। अमित शाह कैराना के लोगों को भरोसा दिलाने आ रहे हैं कि आप अब पूरी तरह सुरक्षित प्रदेश में हैं। भाजपा सरकार में कोई गुंडा आपको ना डरा सकता है और ना ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तीन महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पलायन के बाद कैराना वापस लौटे परिवारों के साथ बातचीत की थी। इस दौरान पीडि़त परिवारों और कैराना के लोगों ने योगी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने जो कहा था, वह कर दिखाया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!