Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
चमोली

हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी हो जायेगी कम, सड़क निर्माण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 जनवरी 2024, गोपेश्वर। सिख समुदाय के प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की पैदल दूरी जल्द सात किलोमीटर और कम हो जाएगी। यात्रा मार्ग पर पुलना से भ्यूंडार गांव तक सड़क निर्माण के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण होने के बाद यात्रियों को सिर्फ आठ किमी पैदल चलना पड़ेगा और एक दिन में हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट सकेंगे। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब की दूरी 20 किमी है। तीर्थयात्री शुरुआत के पांच किमी स्थित पुलना गांव तक वाहन से पहुंचते हैं, जबकि हेमकुंड तक पहुंचने के लिए 15 किमी पैदल चलना पड़ता है। यात्री पुलना से नौ किमी की पैदल दूरी तय कर घांघरिया पहुंचते हैं, जबकि घांघरिया से हेमकुंड साहिब (छह किमी) तक विकट पैदल रास्ता है। इस आस्था पथ पर अधिकांश तीर्थयात्री घोड़े से आवाजाही करते हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को घांघरिया पड़ाव आने पर गुरुद्वारे में रात्रि विश्राम करना पड़ता है। इसके बाद अगले दिन हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं।

इसके बाद हेमकुंड के दर्शन करके लौटने पर भी घांघरिया में रुकना पड़ता है फिर वह गंतव्य को रवाना होते हैं, मगर अब पुलना से भ्यूंडार गांव तक सात किमी सड़क की मंजूरी मिल गई, जिससे तीर्थयात्रियों की पैदल दूरी कम हो जाएगी और वह एक ही दिन में हेमकुंड के दर्शन कर सकेंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने वर्ष 2021 में पुलना से भ्यूंडार गांव तक सड़क निर्माण के लिए राज्य व केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा था। उन्होंने सीएम से भी मुलाकात की थी। इसके बाद राज्य सरकार की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर डिवीजन ने 7.2 किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था।

अब सरकार की ओर से सड़क निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। सड़क निर्माण में वन भूमि आ रही थी। ऐसे में वन विभाग की प्रक्रिया के तहत 9.2 हेक्टेयर भूमि भी कर्णप्रयाग में हस्तांतरित कर दी गई है। भ्यूंडार गांव तक सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण से भ्यूंडार गांव के ग्रामीणों की आवाजाही भी सुगम होगी। अभी ग्रामीणों को पुलना तक सड़क तक पहुंचने के लिए सात किमी दूरी तय करनी पड़ती थी। तारकोल की पक्की सड़क बनेगी।

गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव घांघरिया से फूलों की घाटी के लिए भी तीन किमी का ट्रैक निकलता है। भ्यूंडार तक सड़क निर्माण होने से फूलों की घाटी का पैदल रास्ता भी मात्र पांच किमी रह जाएगा, जबकि अभी तक घाटी तक पहुंचने को पर्यटकों को 12 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!