Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख के 476 पदों के लिए मतदान शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख की 476 सीटों के लिए मतदान 11 बजे से शुरू हो गया है। 349 सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

नामांकन के दौरान हिंसा व बवाल को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। तीन बजे तक मतदान के ठीक बाद मतगणना होगी। देर शाम तक ज्यादातर परिणाम आने की उम्मीद है।

प्रदेश में 825 ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में 349 का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। आज 11 से तीन बजे तक क्षेत्र पंचायत सदस्य 476 पदों के लिए मतदान करेंगे। तीन बजे के बाद से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो कि शाम पांच बजे तक चलेगी। इन 476 पदों के नजीते भी आज ही जारी हो जाएंगे।

476 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए 1174 वैध प्रत्याशी हैं। गोंडा जिले के ब्लाक मुजेहना का कार्यकाल पूरा न होने के कारण वहां ब्लाक प्रमुख का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। गोंडा के मुजेहना ब्लाक को छोड़कर अन्य 476 ब्लाक पर 75845 बीडीसी मतदान करेंगे।

ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के मतदान के दौरान प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हर जगह पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को भी फील्ड में मुस्तैद रहने के निर्देश है। अतरिक्त पीएसी भी तैनात की गई है। आज मतगणना पूरी होने तक पुलिस के लिए शांति व्यवस्था बनाये रखने की अग्निपरीक्षा होगी।

ब्लाक प्रमुख के चुनाव की नामांकन तथा नाम पवासी प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश में हिंसा, फायरिंग और पथराव के बीच में अब मतदान की बारी है। सूबे के हर ब्लाक में शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे। बीते दिनों सपा व भाजपा समर्थकों की झड़प के बाद आज पीएसी की अतिरिक्त फोर्स भी हर ब्लाक में तैनात की गई है। हर ब्लाक पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है।

प्रमुखों क्षेत्र पंचायत (ब्लाक प्रमुख) के 825 पदों में से शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद 349 प्रमुखों क्षेत्र पंचायत निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इनमें से 334 से ज्यादा भाजपा के हैं। अब 476 पदों के लिए आज मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 825 प्रमुखों क्षेत्र पंचायत पदों के लिए कुल 1778 नामांकन गुरुवार को किए गए थे। जांच में कमियां मिलने पर 68 नामांकन रद कर दिए गए। इसी बीच 187 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद जिन 349 पदों पर एक ही प्रत्याशी रह गया वहां संबंधित प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

भाजपा के प्रदेश महामंंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों में 334 से ज्यादा भाजपा के हैं। पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव का दायित्व संभाल रहे राठौर के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह प्रमुखों क्षेत्र पंचायत के पदों पर भी भाजपा का शानदार प्रर्दशन रहेगा। जिन पदों के लिए शनिवार को मतदान है, उनमें से भी ज्यादातर पर भाजपा ही जीत हासिल करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!