Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा, 1,206 कोरोना संक्रमितों की गई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा पिछले दिनों 1000 से कम दर्ज किया जा रहा था लेकिन आज एक बार फिर 1206 नई मौतें हुई हैं और 42,766 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके बाद अब तक भारत में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,07,95,716 हो गया है और मृतकों की संख्या 4,07,145 हो गई है। ये आंकड़े शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किया गया। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से अब तक कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,99,33,538 है जिसमें से 45,254 लोग पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं।

सक्रिय मामले अभी 5 लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। देश भर में अभी 4,55,033 संक्रमितों का इलाज जारी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में शुक्रवार तक कुल 42,90,41,970 सैंपल टेस्ट किए जात गए जिसमें से केवल कल 19,55,225 सैंपल की टेस्टिंग हुई।

बता दें कि आज लगातार 32वां दिन है जब देश में एक लाख से कम नए मामले आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी से देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक  37,21,96,268 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से 30,55,802 लोगों को पिछले 24 घंटों के दौरान वैक्सीन की खुराक दी गई।

6 जुलाई को भारत में  553 मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी जो 6 अप्रैल के बाद सबसे कम थीं। 23 मई को भारत में 24 घंटे के दौरान 4,454 संक्रमितों की मौत हो गई थी। उस वक्त देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मार्च  2020 में भारत में पहली मौत हुई थी।

बता दें कि 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर में संक्रमण के पहले मामले की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी जिसके दो-तीन माह के भीतर ही यह पूरी दुनिया में फैल गया और 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी करार दे दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!