Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपने पहले दौरे पर दिल्ली पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, आज प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भावी एजेंडा जल्द सामने आएगा। धामी इस एजेंडे और नई उम्मीदों के साथ शुक्रवार रात्रि अपने पहले दौरे पर दिल्ली पहुंच गए। कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले के साथ ही विकास और जन कल्याण के कार्यों को अल्प समय में पूरा करने की चुनौती को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डा एसएस संधू समेत आला अधिकारियों की टीम भी दिल्ली दौरे पर है। शनिवार को धामी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम तय है। कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड का रुख तय करने के लिए धामी केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में बीती चार जुलाई को शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी के सामने शुरुआती दौर से ही चुनौतियां मुंहबाए खड़ी हैं। नेतृत्व की बागडोर युवा को सौंपने से नाराज हुए वरिष्ठों को मुख्यमंत्री धामी मना चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर का घातक रूप देख चुके प्रदेश के सामने अब तीसरी लहर का खतरा है। इससे निपटने को चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार से मदद की दरकार है, साथ में लंबे समय से धीमे पड़े विकास कार्यों को गति देना जरूरी हो गया है। कोरोना संकट काल में सीमित आर्थिक संसाधन वाले उत्तराखंड को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।

युवा मुख्यमंत्री इन हालात को केंद्र सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगे। दिल्ली दौरे के मकसद के पीछे इसे भी बड़ी वजह बताया जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यह पहली शिष्टाचार भेंट होगी। शनिवार को दिल्ली में दोपहर 11.45 बजे धामी प्रधानमंत्री मोदी और एक बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तीन बजे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शाम पांच बजे, भारी उद्योग मंत्री डा महेंद्रनाथ पांडेय से साढ़े पांच बजे और नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से शाम छह बजे मुलाकात का कार्यक्रम तय है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी उनकी भेंट होनी है।

दिल्ली दौरे के लिए मुख्यमंत्री धामी ने खास तैयारी भी की है। उनके साथ मुख्य सचिव डा एसएस संधू के अलावा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार व सचिव शैलेश बगोली की टीम भी रहेगी। केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात में उनके सामने राज्य की जरूरत का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात को प्रदेश के भावी एक्शन प्लान के लिहाज से खास माना जा रहा है। 2022 के चुनाव में कम वक्त है। धामी को पार्टी हाईकमान की ओर से रणनीतिक टिप्स भी मिलने के संकेत हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!