Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास कूच

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेशवासियों को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने हाथीबड़कला में बेरिकेडस लगाकर उन्‍हें रोक दिया। इस पर आप कार्यकर्त्‍ता वहीं पर प्रदर्शन करते हुए बैठ गए।

आप नेता रविंद्र जुगरान ने भाजपा की 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा को चुनावी जुमला करार दिया। आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में केवल भ्रष्टाचार किया है और अब चुनाव नजदीक आने पर जनता को मुफ्त बिजली देने का झांसा दिया जा रहा है।

आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने कहा, ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत घोषणा करते हैं कि 100 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, लेकिन 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री कहते हैं कि अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया, कोई योजना नहीं है। इससे यह साफ हो गया कि भाजपा आगामी चुनाव को देखते हुए केवल जुमलेबाजी कर रही है। इनकी प्रदेशवासियों को मुफ्त बिजली देने की कोई मंशा नहीं है।
नवीन पिरसाली ने कहा, ‘दिल्ली माडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 300 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त मिलनी चाहिए।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!