Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सोशल मीडिया पर छाई ‘छोटी कंगना’ – एक्ट्रेस ने पूछा, ‘ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यहीं सब ?’

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनोट किसी की भी बोलती बंद करने का माद्दा रखती हैं पर कोई ऐसा भी है जिसे देखकर कंगना के भी होश उड़े हुए हैं। ये कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रहीं ‘छोटी कंगना’ है। छोटी कंगना के लुक्स देखकर आपभी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

दरअसल, कंगना रनोट की एक छोटी बच्ची काफी बड़ी फैन है। छोटी कंगना के नाम से उसका इंस्टाग्राम परअकाउंट है। बच्ची अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना के लुक्स को कॉपी करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। वह कंगना रनोट की इस नन्ही फैन का टैलंट देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

अपनी नन्ही फैन की अदाओं को देखकर कंगना रनोट भी काफी इंप्रेस हो गईं। कंगना खुद को रोक नहीं पाई हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस छोटी कंगना के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यहीं सब?’

बता दें, इस नन्ही फैन का नाम सुमन पुरी है। छोटी कंगना से अभिनेत्री मुलाकात भी कर चुकी हैं और इस बात की जानकारी भी फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है। छोटी कंगना की तस्वीर देखकर वाकई फैंस चकरा जाएंगे, यह बच्ची कंगना की ही तरह दिखती है, घूंघराले बालों के साथ इसके एक्सप्रेशन कई बार कंगना को भी फेल कर दे।

सिर्फ कंगना ही नहीं फैंस भी छोटी कंगना के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रोज वीडियो शेयर किया करो बहुत अच्छी होती है। तो वहीं अन्य एक ने लिखा, तुम बहुत क्यूट हो और एकदम कंगना की तरह ही हो।

कगंना रनोट तो वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्मे हैं। कगंना रनौत के पास तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिा की बायॉपिक ‘थलाइवी’, दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गाधीं की बायॉपिक, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’, ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!