Breaking News :
>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
उत्तराखण्डमनोरंजन

उत्तराखंड की हंसी वादियों में विराट-अनुष्का, इस खास पल को कर रहे सेलीब्रेट

ऋषिकेश: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन मनाने उनके साथ उनकी जीवन संगनी अनुष्का शर्मा उत्तराखंड की वादियों में हैं। शादी से पूर्व भी दोनों यहां आ चुके हैं। इस बार भी वह फिल्मी हस्तियों के पसंदीदा नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में ठहरे हैं। पांच नवंबर को विराट का जन्मदिन है। इस दिन इन दोनों के हरिद्वार पहुंचने की भी पूरी संभावना है। हरिद्वार में अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल का आश्रम है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कराने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सुबह करीब आठ बजे दोनों नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हुए। यह होटल फिल्मी और औद्योगिक घरानों से जुड़े लोगों की पसंदीदा जगह रहा है।

वर्ष 2017 के नूतन वर्ष का स्वागत इन दोनों ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ इसी होटल में मनाया था। उस वक्त विराट व अनुष्का की सगाई की अटकलें चली थी। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस होटल के अपने पसंदीदा स्वीट में ठहरे हैं। पूरा दिन इन्होंने स्वीट में ही बिताया। पांच नवंबर को विराट कोहली का 30वां जन्मदिन है।

इस दिन को यह दोनों यादगार बनाना चाहते हैं। विराट और अनुष्का की शादी की तारीख तय करने वाले अनुष्का के गुरु अनंत बाबा पाटिल के हरिद्वार स्थित आश्रम में भी दोनों विवाह से पूर्व और उसके बाद आए थे। ऐसी संभावना है कि पांच नवंबर को भी दोनों गुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। सात नवंबर को उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!