Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सड़क चौड़ीकरण की माँग को लेकर घाट व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह नेगी के नेतृत्व में देहरादून तक पैदल पद यात्रा कर पहुँचे घाट के ग्रामीण

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। घाट-नंदप्रयाग सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण चमोली के घाट से देहरादून तक पैदल पद यात्रा कर पहुंच गए। चार अप्रैल को घाट से शुरू हुई पद यात्रा 13 दिन बाद 254 किलोमीटर का सफर तय कर दून पहुंची है। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच कर अपनी मांगे उठाई। हालांकि, पुलिस ने आंदोलनकारियों को हाथीबड़कला चौक पर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। आक्रोशित आंदोलनकारियों देर शाम तक यहीं धरने पर बैठे रहे।

घाट व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह नेगी के नेतृत्व में दून पहुंचे आंदोलनकारियों ने सुबह करीब नौ बजे मियांवाला से अपनी पैदल यात्रा शुरू की। 11 बजे करीब इन्हें हाथीबड़कला चौक पर रोक दिया गया। नेगी ने कहा कि साल 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर नंदप्रयाग-घाट (19 किलोमीटर) के सड़क को डेढ़ लेन करने की घोषणा की थी। वर्ष 2018 में इसके लिए शासन आदेश और करीब सवा करोड़ का बजट भी जारी हो गया। लेकिन बाद में एनएच के नियमों का हवाला देते हुए सड़क चौड़ीकरण का काम कभी शुरू ही नहीं हो सका। लक्ष्मण सिंह राणा ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में आंदोलन को वृहद रूप दिया गया। इसके बाद 10 जनवरी को 7000 लोग की मानव श्रृंखला, जनता रैली, तिरंगा रैली, एक मार्च को विधानसभा सत्र का घेराव, समेत कई आंदोलन कर अपनी मांग उठा चुके हैं।

अब वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नंदप्रयाग-घाट के बीच 20 किलोमीटर की सड़क डेढ़ लेन करने की घोषणा तो कर दी। लेकिन इससे पहले सड़क सौंदर्यीकरण के लिए एक टेंडर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों को आशंका है कि सौंदर्यीकरण की आड़ में सड़क के चौड़ीकरण का काम टाल दिया जाएगा। देर शाम थराली विधायक मुन्नी देवी शाह के साथ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह से मुलाकात कर सौंदर्यीकरण का टेंडर निरस्त करने और चौड़ीकरण का शासन आदेश एवं बजट जल्द से जल्द जारी करने की मांग की।

वार्ता के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए जल्द शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के लिए जारी धनराशि चौड़ीकरण में ही इस्तेमाल की जाएगी।  इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, टैक्सी यनियन के अध्यक्ष बलवंत सिंह, दिनेश सिंह नेगी, तुलाराम पांडे, लक्ष्मण राणा, गुड्डू लाल, दीपक, प्रकाश भंडारी, राम सिंह, फते सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!