Breaking News :
>>ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान>>क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1>>जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी>>महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“लोगों की दु:खद मृत्यु के बाद दीदी किस तरह राजनीति कर रही” : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, आसनसोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आसनसोल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि शवों पर राजनीति करने की दीदी की पुरानी आदत है। आडियो क्लिप में ममता बनर्जी सीतलकूची से टीएमसी प्रत्याशी से कथित तौर पर यह कहती सुनाई देती हैं कि वह सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा चलाई गई गोली से मरने वाले 4 लोगों के शवों के साथ रैलियां करें। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आडियो क्लिप को फर्जी करार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “दीदी ओ दीदी… ओ आदरणीय दीदी। इस बार बंगाल के लोगों ने आपके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार आपको सबक सिखा देगी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साइकिल से लेकर रेल, कागज से लेकर स्टील, एल्युमिनियम से लेकर कांच तक, पूरे भारत के लोग ऐसी फैक्ट्रियों में काम करने के लिए यहां आते हैं। एक तरह से आसनसोल मिनी इंडिया है। भारत के सभी कोनों से लोग यहां देखे जाते हैं, लेकिन बंगाल के कुशासन ने आसनसोल को प्रभावित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले 10 सालों में दीदी ने आपको विकास के नाम पर धोखा दिया। वह विकास के सामने दीवार की तरह खड़ी रहीं। केंद्र ने 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा की पेशकश की, वह एक दीवार बन गईं। शरणार्थियों की मदद के लिए केंद्र ने कानून बनाए, उन्होंने इसका भी विरोध किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!