Breaking News :
>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

सोनू सूद भी हुए कोरोना पॉजिटिव, अब भी लोगों की सहायता के लिए पूरे जज्बे के साथ हैं तैयार

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। सोनू सूद का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दी हैl इसमें उन्होंने लिखा है, ‘कोरोना वायरस मोड और स्पिरिट सुपर पॉजिटिव है। नमस्कार दोस्तों मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किल को ठीक करने का, याद रहे कोई भी तकलीफ, मैं हमेशा आपके साथ हूं, सोनू सूद।’

कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने कई लोगों की सहायता की थी। कोरोना महामारी के दौरान पिछले वर्ष उन्होंने लोगों की मदद की थीl दरअसल पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही हैl कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैंl अब सोनू सूद भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैंl हाल ही में सोनू सूद कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने पंजाब पहुंचे थे, इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन की डोज नहीं लो है वह जल्दी से लगवा ले।

सोनू सूद ने हाल ही में कई मजेदार वीडियो बनाकर लोगों से खुद का व्यवसाय शुरू करने की अपील की थी। इसके चलते कभी वह चाकू में धार निकाल रहे थे, तो कभी वह डोसा बना रहे थे। इसके साथ उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह कमाने के लिए कोई उद्यम शुरू कर सकते है, इसके लिए वह आवश्यक चीजें भी उपलब्ध कराने के लिए तैयार थेl सोनू सूद के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!