Breaking News :
>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड न्यूज़ पोर्टल्स इंपेनलमेंट के 26 अप्रैल को खुलेंगे टेंडर, उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन ने जताया महानिदेशक सूचना का आभार

  • इस बार 366 न्यूज़ पोर्टल्स ने विज्ञापन टेंडर में शामिल होकर इंपेनलमेंट के लिए आवेदन किया है, जिनके प्रारंभिक डाटा विभाग द्वारा कम्प्यूटर पर डाउनलोड किये जा चुके हैं : महानिदेशक सूचना

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष मनोज इष्टवाल के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना डॉ० रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही सूचना विभाग द्वारा न्यूज़ पोर्टल पत्रकारों को विज्ञापन आवंटित करने के लिए शुरू की गई ई-टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

महानिदेशक सूचना से हुई मुलाकात के बाद उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल ने बताया कि न्यूज पोर्टल इंपेनलमेंट सम्बन्धी प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए उन्होंने एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अमित अमोली व अन्य पदाधिकारियों द्वारा महानिदेशक सूचना डॉ० रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात की।

अध्यक्ष मनोज इष्टवाल ने बताया कि महानिदेशक सूचना ने तत्काल इस बात का संज्ञान लेते हुए विभागीय राय लेने के पश्चात जानकारी दी कि 26 अप्रैल तक यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । ताकि जल्दी से जल्दी न्यूज़ पोर्टल सरकारी विज्ञापनों के इंपेनलमेंट में शामिल किए जा सकें। डॉ० रणवीर चौहान ने बताया कि कुम्भ को देखते हुए हो सकता है इसमें थोड़ा बहुत बिलम्ब हुआ हो लेकिन अब यह प्रक्रिया शीघ्रातिशीघ्र पूरी कर दी जाएगी।

इंपेनलमेंट प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उप निदेशक सूचना के.एस. चौहान ने बताया कि इस बार 366 न्यूज़ पोर्टल्स ने विज्ञापन टेंडर में शामिल होकर इंपेनलमेंट के लिए आवेदन किया है, जिनके प्रारंभिक डाटा विभाग द्वारा कम्प्यूटर पर डाउनलोड किये जा चुके हैं और शीघ्र ही एक हफ्ते के अंदर इसे तेजी से पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि अगले माह के शुरुआती चरण तक मानकों में खरे उतरे न्यूज़ पोर्टल्स को विभाग के माध्यम से विज्ञापन प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल ने कोरोना काल को देखते हुए आग्रह किया कि न्यूज़ पोर्टल पत्रकारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वर्तमान में समाचार पत्रों, टीवी चैनलों की तरह ही न्यूज़ पोर्टल्स को भी विज्ञापन जारी करने की कृपा करें। महानिदेशक सूचना द्वारा मिले साकारात्मक जबाब पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व महानिदेशक सूचना डॉ० रणवीर सिंह चौहान का एसोसिएशन के माध्यम से आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!