Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
खेल-जगत

रणजी मुकाबले में उत्तराखंड को बड़ी जीत, बिहार को दस विकेट से हराया

देहरादून: रणजी ट्रॉफी के पदार्पण मुकाबले में उत्तराखंड ने बिहार को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दूसरी पारी में तेज गेंदबाज सन्नी राणा के घातक स्पेल के दम पर बिहार को 169 रन पर समेटने के बाद उत्तराखंड ने करनवीर के चौके के साथ तीन रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। बिहार पर इस बड़ी जीत से उत्तराखंड को बोनस अंक भी मिल गया।

राजधानी देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन अंतिम सत्र खत्म होने से पहले ही मैच समाप्त हो गया। बिहार पर मिली जीत से उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी में मिली हार का बदला भी ले लिया। दूसरे दिन पहली पारी में सात विकेट पर 201 रन से आगे खेलने उतरी उत्तराखंड के बल्लेबाज महज 26 रन ही जोड़ सके। उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया (38) नाबाद रहे। बिहार के लिए पहली पारी में समर कादरी व आशुतोष अमन ने चार विकेट झटके।

पहली पारी के आधार पर उत्तराखंड ने 167 रन की बढ़त बनाई। वहीं पहली पारी में बुरी तरह फेल हुए बिहार के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी प्रदर्शन में सुधार नहीं ला सके। तेज गेंदबाज सन्नी राणा ने बिहार को शुरुआती झटके देते हुए उत्तराखंड की जीत की आधारशिला रखी। बिहार के कुमार रजनीश (16) व बाबुल कुमार (14) को तो सन्नी ने अपनी गेंद पर खुद ही लपक लिया। जबकि केशव कुमार (23) व रहमतुल्लाह (23) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। एक समय बिहार की टीम 105 रन पर आठ विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज समर कादरी (36) व अनुनय नारायण सिंह (35) ने नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को पारी की हार से बचा लिया।

बिहार की पूरी टीम दूसरी पारी में 50.5 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। उत्तराखंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सन्नी राणा ने चार, दीपक धपोला ने तीन व धनराज शर्मा ने दो विकेट झटके। जीत के लिए मिले तीन रन के लक्ष्य को करनवीर ने दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर हासिल कर लिया। मैच में नौ विकेट चटकाने वाले उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड को एक बोनस अंक भी प्राप्त हुआ। जिससे उत्तराखंड की टीम के नाम पांच अंक जुड़ गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!