Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रामनगर रोडवेज बस स्टेशन में देर रात्रि हुआ बड़ा हादसा : रोडवेज बस डिपो में खड़ी परिवहन निगम की तीन बसों में लगी आग

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, रामनगर। रोडवेज डिपो में परिवहन निगम की तीन बसों में रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। तीनों बसे पूरी तरह जल गई। बस जलने से रोडवेज को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गुरुवार तड़के दो बजे रोडवेज डिपो के भीतर खड़ी दो बसों में आग लग गई। बसों में आग की तेज लपटें उठ रही थी। इस बीच रात में रिजवान नाम के एक व्यक्ति ने फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर रवाना हो गई।

आग से डिपो की तीनों बसें जल गई। तीन बसों में आग लगती देख दो अन्य फायर बिग्रेड के वाहन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर बिग्रेड कर्मी आग को काबू करने में जुट गए। आधे घन्टे की मशक्कत के बाद आग नियंत्रित हुई। आग बुझने पर फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।  रात में ही आग लगने की जानकारी डिपो के अधिकारियों को दे दी गई। बसों में आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। विभागीय स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!