Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
ताज़ा खबरेंदिल्ली

कोरोना के हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के हालात के मद्देनजर बृहस्पतिवार दोपहर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी इस बैठक में शिरकर करेंगे। वहीं, इससे पहले दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने और आक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द ज्यादा से ज्यादा आक्सीजन बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक के बाद ट्वीट कर कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में आक्सीजन बेड बढ़ाने और होम आइसोलेशन प्रणाली को मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कई स्थानों पर अतिरिक्त आक्सीजन बेड बढ़ाने पर काम चल रहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि अगले कुछ दिनों में अतिरिक्त आक्सीजन बेड तैयार हो जाएंगे। इसके बाद कोविड के गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों से भी कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों की जान बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। जीटीबी अस्पताल के पास रामलीला ग्राउंड और लोक नायक अस्पताल के सामने स्थित रामलीला मैदान में 500 आइसीयू बेड तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग ब्यास में भी 200 आइसीयू बेड तैयार हो रहे हैं। ये 1,200 आइसीयू बेड 10 मई तक बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होम आइसोलेशन से ठीक होने वाले सभी मरीजों को दिल्ली सरकार के डाक्टर आक्सीमीटर दें और नियमित काल करें। होम आइसोलेशन प्रणाली को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि हल्के या कम लक्षण वाले मरीजों का होम आइसोलेशन में बेहतर इलाज हो सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!