Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए भाजपा का अभियान : पार्टी कार्यकर्त्‍ता हर जरूरतमंद तक पहुँचायेंगे भोजन व दवा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, देहरादून। कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए भाजपा द्वारा चलाए जा अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्त्‍ता हर जरूरतमंद तक भोजन व दवा पहुंचाएंगे। इस संबंध में उन्हें निर्देशित किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को पार्टी द्वारा स्थापित कोविड कंट्रोल रूम से सेवा कार्यों का फीड बैक लेने के बाद यह बात कही। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में उन व्यक्तियों से फोन पर बात की, जिन्हें कंट्रोल रूम के जरिये मदद मुहैया कराई गई। उनके मुताबिक राज्यभर में बुधवार को 220 घरों में पार्टीजनों द्वारा पका हुआ भोजन और 300 घरों तक राशन पहुंचाया गया। ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’ अभियान में 1665 कार्यकर्त्‍ता जुटे, जबकि 1360 पार्टीजनों ने टीकाकरण अभियान में सहयोग दिया। ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ अभियान में 1445 कार्यकर्त्‍ताओं ने भागीदारी की, जबकि 890 कार्यकर्त्‍ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों को मदद पहुंचाई। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के कंट्रोल रूम प्रभारियों व सह प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कंट्रोल रूम में आने वाली हर समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया जाए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि सरकार ने एक मई से 18 से 45 साल तक के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का निर्णय लिया है। इसके लिए पंजीकरण के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं, जिससे इसमें वक्त लगना तय है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का कहना है कि एक मई से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने एक बयान में कहा कि विपक्ष को कोरोना पर सियासत करने की बजाय कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अगुआई में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को सरकार मुस्तैदी से जुटी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आरोप लगाने की बजाए जनसामान्य को जागरूक करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!