Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

बैठक में सभी सदस्यों की राय से जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव कराये जाने पर सहमति बनी।

सभी सदस्यों को 15 सितंबर 2025 तक अपना वार्षिक शुल्क जमा करना होगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 अगस्त 2025, देहरादून। जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सुभाष रोड स्थित एक रेस्तरां में आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव शीघ्र कराये जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा कि महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य सदस्यों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने की पहल करनी चाहिए। बैठक में सभी सदस्यों की राय से जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव कराये जाने पर सहमति बनी। यह भी तय किया गया कि इससे पहले सभी सदस्यों को 15 सितंबर 2025 तक अपना वार्षिक शुल्क जमा करना होगा। बैठक यह भी निश्चित हुआ कि चुनाव प्रक्रिया में वही सदस्य भाग ले सकेंगे जिनकी तीन वर्ष से सक्रिय सदस्यता होगी।

जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट के अनुसार बैठक में अन्य कई बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि सभी सदस्यों के परिचय पत्र जल्दी बनाये जायें। बैठक में पत्रकारों के इंश्योरेंस और अन्य मुद्दों को लेकर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के साथ पत्र व्यवहार और संवाद किए जाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट के साथ ही राजीव मैथ्यू, घनश्याम चन्द्र जोशी, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट, राजेन्द्र सिरारी, राजेश कुमार बहुगुणा, जितेन्द्र कुमार, हेमंत शर्मा, नरेश रोहिला, यशराज आनंद, हेमेंद्र मलिक, सुश्री टीना वैश्य, श्रीमती इंदेशवरी ममगाई, जगमोहन सिंह मौर्य उपस्थित रहे।

अन्त में जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल ने सभी सदस्यों का बैठक में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!