Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू में दी बड़ी छूट, तीन दिन सुबह 8 से 5 बजे तक खुलेंगे बाजार

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2021, बुधवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने अब राज्य में लागू कोविड कर्फ्यू के दौरान तीन दिन सुबह आठ से पांच बजे तक बाजार खोलने की रियायत दे दी है। प्रदेशभर में आज, 11 व 14 जून को बाजार खुलेंगे। अलबत्ता, सिनेमा हाल, शापिंग माल, जिम, खेल संस्थान व मैदान, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, आडिटोरियम और बार अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। इसके अलावा अंतर राज्यीय सार्वजनिक परिवहन में शत-प्रतिशत क्षमता के साथ वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद शासन ने कर्फ्यू की संशोधित मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 10 मई को प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू किया। छह जून को कुछ रियायत के साथ इसकी अवधि 15 जून सुबह छह बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत विभिन्न वस्तुओं की दुकानें दो दिन और शराब की दुकानें तीन दिन खोलने की छूट दी गई। हालांकि, इस बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद व्यापारी वर्ग की ओर से बाजार खोलने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। व्यापारी आंदोलित भी थे। नतीजतन कोविड कर्फ्यू की एसओपी में दूसरी बार संशोधन करना पड़ा है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली से लौटने के बाद सचिवालय में स्थिति की समीक्षा की। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार समीक्षा बैठक में कोविड कर्फ्यू के दौरान तीन दिन बाजार खोलने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया। शाम को मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से कर्फ्यू की संशोधित एसओपी जारी की गई। एसओपी के अनुसार कोविड कर्फ्यू की अवधि में सभी मालवाहक वाहनों को सामग्री लोड-अनलोड करने की अनुमति होगी। थोक व फुटकर दुकानों के गोदामों में अब 24 घंटे सामान की लोडिंग-अनलोडिंग हो सकेगी। ई-कामर्स के तहत सभी सेवाओं की आनलाइन व होम डिलीवरी की छूट दी गई है। खाद्य और किराने की वस्तुओं के फुटकर विक्रेता भी होम डिलीवरी कर सकते हैं।

आमजन को फल-सब्जी की सीधी खरीद के लिए मंडी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। होटल, रेस्तरां, भोजनालय व ढाबों में बैठकर भोजन करना पूरी तरह निषिद्ध होगा। अलबत्ता, उन्हें खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी के लिए रसोई संचालित करने की अनुमति होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों पर मालवाहक वाहनों एवं अन्य वाहनों के चालकों, यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन पैक कर देने की अनुमति होटल, रेस्तरां व ढाबों को दी गई है। एसओपी में कहा गया है कि सार्वजनिक परिवहन में अंतर राज्यीय आवागमन शत-प्रतिशत क्षमता के साथ होगा, लेकिन इसके लिए परिवहन विभाग की एसओपी का पालन करना होगा।

अन्य राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों (बस और टैक्सी ड्राइवर, कंडक्टर व हेल्पर सहित) को 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में नगर निकाय 12 व 13 जून को सार्वजनिक स्थलों, आवासीय क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, मंडी और भीड़भाड़ वाले स्थलों का सैनिटाइजेशन कराएंगे। एसओपी के शेष प्रविधान वही रखे गए हैं, जो छह जून को जारी एसओपी में शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!