Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। वह बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। समझा जा रहा है कि भाजपा उन्हें केंद्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है।

मार्च 2017 में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा नेतृत्व ने चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने से ठीक पहले गुजरे मार्च में पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया। उस वक्त केंद्रीय नेतृत्व ने संकेत दिए थे कि पार्टी त्रिवेंद्र की क्षमता का उपयोग संगठन में कर सकती है। त्रिवेंद्र पहले भी संगठन में कई दायित्व संभाल चुके हैं। उत्तराखंड में पार्टी संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहे त्रिवेंद्र झारखंड के प्रदेश प्रभारी व उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी की भूमिका भी निभा चुके हैं।

सोमवार को भाजपा नेतृत्व में उन्हें दिल्ली पहुंचने को कहा। त्रिवेंद्र मंगलवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, मगर उनकी मुलाकात केंद्रीय नेताओं से नहीं हो पाई। अब उनका बुधवार को पहले गृह मंत्री अमित शाह और फिर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है। सूत्रों के मुताबिक निकट भविष्य में उत्तराखंड समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री या फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। साथ ही उन्हें किसी चुनावी राज्य का प्रभारी भी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद त्रिवेंद्र लगातार सक्रिय हैं। साथ ही वह विभिन्न विषयों पर अपनी राय भी खुलकर जाहिर कर रहे हैं। इसे भी उनके अनुभव का लाभ पार्टी संगठन में लिए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व त्रिवेंद्र को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की उनके मन में उपजी टीस को कम करने का प्रयास कर सकता है। इस परिदृश्य के बीच उनके दिल्ली दौरे को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। अब सभी की नजरें त्रिवेंद्र की बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली मुलाकात पर टिकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!