Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कानपूर में हुआ भीषण सड़क हादसा : 17 लोगों की मौत, 18 लोग घायल – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 18 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कानपुर में दुखद दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ​​प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारीजन को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा कि ‘कानपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई यात्रियों की मृत्यु की खबर सुनकर बहुत व्यथा हुई। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दुर्घटना की जांचकर शीघ्र आख्या मांगी है। उनकी ओर से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताने कहा कि ‘कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना से मन द्रवित है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजन के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित उपचार कराने व दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!