Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तर प्रदेश की चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया गोद

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2021, बुधवार, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए उत्तर प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अस्पतालों में न सिर्फ संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि दक्ष मानव संसाधन की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी सांसद व विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को गोद लेकर उसे चमकाने में जुटे हुए हैं और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश की चार सीएचसी गोद लेकर सीधा संदेश दिया है कि कोरोना से बच्चों व बड़ों को बचाने के लिए हर हाल में बेहतर इंतजाम किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सीएचसी जंगल कौड़िया व सीएचसी चरगांवा, वाराणसी के सीएचसी हाथी बाजार व अयोध्या में मसौधा स्थित सीएचसी को गोद लिया है। इन चारों सीएचसी को शासन की ओर से पत्र भेजकर वहां मौजूदा संसाधनों की सूची मांगी गई है। यहां आक्सीजन की व्यवस्था होगी और कोरोना के इलाज के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

प्रदेश में 24 जिलों में अब कोरोना के 100 से कम मरीज रह गए हैं। वहीं इसमें 10 जिले ऐसे हैं, जहां अब 50 से भी कम मरीज हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से घट रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.84 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई तो उसमें से 797 लोग संक्रमित पाए गए। अब पाजिटिविटी रेट घटकर 0.2 प्रतिशत रह गया है।

अब तक कुल 16.99 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 16.64 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.9 फीसद हो गया है। मंगलवार को कोरोना से 94 और रोगियों की मौत हुई। अब तक कुल 21,425 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब सक्रिय केस घटकर 14,067 रह गए हैं। यूपी में जिन 10 जिलों में 50 से कम मरीज हैं, उनमें कौशांबी, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर देहात, कासगंज, फतेहपुर, कन्नौज, बांदा और श्रावस्ती शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!