Breaking News :
>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड गो सेवा आयोग ने गो तस्करी के मामले में सजा का प्रावधान बढ़ाने के लिए इन बिंदुओं पर शासन को भेजा प्रस्ताव

देहरादून। राज्य में गो तस्करी के मामले में सजा का प्रावधान बढ़ाने के लिए उत्तराखंड गो सेवा आयोग ने तैयारी कर ली है। इस संबंध में आयोग ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में संशोधन करने के लिए छह बिंदुओं पर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसमें विशेष रूप से सजा, आर्थिक दंड बढ़ाने व गोवंशी के पंजीकरण पर जोर दिया गया है। राज्य में गो तस्करी व पशुओं के पंजीकरण को लेकर गो सेवा आयोग लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बीते मई में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में उत्तराखंड गोवंश अधिनियम में संशोधन करने के लिए बैठक हुई थी। जिसमें गोवंशी के प्रति अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। उत्तराखंड गो सेवा आयोग ने उक्त बैठक में भी कुछ प्रस्ताव रखे थे।

अब आयोग ने इसी हफ्ते शासन को इस संबंध में अन्य प्रस्ताव भेजे हैं। उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ्वाल ने बताया कि गोवंशी के संरक्षण व सुरक्षा के लिए आयोग लगाकार कार्य कर रहा है। शासन को भेजे प्रस्ताव के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो जाएगा। कहा कि पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए यह बेहद जरूरी है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंशी पालने के लिए प्रत्येक गोवंशी का पंजीकरण व जन्म से मृत्यु तक का दस्तावेज रखना अनिवार्य हो। गोवध, गोमांस रखने, बेचने पर सजा तीन वर्ष से बढ़कर 10 वर्ष किया जाए। साथ ही आर्थिक दंड का प्रवधान 10 हजार से बढ़कर 70 हजार रुपये किया जाए।

अनुमति के बिना राज्य से बाहर गोवंशी लाने व ले जाने पर सजा तीन वर्ष से बढ़ाकर सात वर्ष किया जाए। वहीं आर्थिक दंड 2500 से 70 हजार रुपये किया जाए। राज्य के बाहर गोवंशी लाने-ले लाने वाले को जिलाधिकारी से अनुमति के लिए आवेदन करना होगा, इसमें गोवंशी को गोवध के लिए नहीं ले जाने का भी जिक्र करना होगा। एक से दूसरे जिले में गोवंशी पालने के लिए दो से अधिक गोवंशी को ले जाने के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। उल्लंघन पर छह माह की सजा व 10 हजार प्रति गोवंशी देना होगा।

गोवंशी पर किसी भी तरह की क्रूरता दंडनीय होगी। शारीरिक कष्ट व अंग को क्षति पहुंचाने, सड़कों पर निराश्रित छोड़ने पर छह माह की सजा व 25 हजार रुपये आर्थिक दंड प्रस्तावित है। क्षेत्र के सभी गोवंशी का पंजीकरण कराने का दायित्व संबंधित नगर निगम में नगर आयुक्त, नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी व पंचायतों में लेवल-3 अधिकारियों का हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!