Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

कोविड कर्फ्यू का चौथा चरण : उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू की अवधि कुछ रियायत के साथ 8 जून सुबह 6:00 बजे तक एक हफ्ते के लिए बढ़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि चौथे चरण में कुछ रियायत के साथ 8 जून सुबह 6:00 बजे तक बढ़ा दी गई है। कर्फ्यू के दौरान इस हफ्ते 1 व 5 जून को परचून की दुकानें सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर स्टेशनरी व पुस्तकों की दुकानें इन्हीं तिथियों को खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य में अब तक परचून की दुकानें हफ्ते में एक दिन सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक खुल रही थी। सरकार ने राजमार्ग समेत अन्य मार्गों पर स्थित ढाबों के संचालकों को भोजन सामग्री पैक कर बेचने की छूट दी है।

कोविड कर्फ्यू के संबंध में मानक संचालन कार्यविधि (SOP) शासन ने सोमवार शाम जारी कर दी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 मई को दोपहर 1:00 बजे से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू लागू किया गया। इसके बाद दूसरे व तीसरे चरण में एक-एक हफ्ते की अवधि बढ़ाई गई। तीसरे चरण के कोविड कर्फ्यू की अवधि 1 जून सुबह 6:00 बजे खत्म हो रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में भी कमी आई है। इसे देखते हुए व्यापारी वर्ग की ओर से कर्फ्यू में रियायत देने की मांग की जा रही थी।

कैबिनेट मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता  सुबोध उनियाल के अनुसार सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद सरकार ने चौथे चरण में कोविड कर्फ्यू को 8 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा और व्यापारी वर्ग की मांग को ध्यान में रखते हुए इस हफ्ते दो दिन परचून की दुकानें तय समयावधि में खोलने का निर्णय लिया गया है। 1 व 5 जून को पुस्तकों व स्टेशनरी की दुकानें भी सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सात जून को कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद आगे फैसला लिया जाएगा। सरकार के फैसले के बाद शासन की ओर से जारी SOP के अनुसार कोविड कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में फल-सब्जी, डेयरी व दूध की दुकानें, बेकरी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां, मांस-मछली की दुकानें पूर्व की भांति सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा मालवाहक एवं अन्य वाहनों के चालकों व यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों पर स्थित ढाबों को भोजन पैक कर बेचने की अनुमति दी गई है। कोविड कर्फ्यू के वर्तमान में लागू शेष प्रविधान यथावत रखे गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!