Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में 11.5 लाख कोरोना वैक्सीन की खराबी पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उठाए सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में 11.5 लाख कोविड वैक्सीन की बर्बादी पर अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शेखावत ने कहा कि जितनी वैक्सीन राज्य में खराब हुई हैं, उनसे तो 10 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो सकता था। उन्होंने गहलोत सरकार पर ग्लोबल टेंडर के नाम पर सस्ती लोकप्रियता के लिए शिगूफा छोड़ने का आरोप भी लगाया।

जोधपुर सांसद केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सबसे पहले राजस्थान के मुखिया ने आगे बढ़कर कहा था कि हमें अनुमति दें, हम 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन स्वयं लगा लेंगे। फिर ग्लोबल टेंडर का नाटक किया। जब इसमें सफल नहीं हुए तो केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं, जबकि राज्य में कूड़े में वैक्सीन मिले हैं। केरल का उदाहरण देते हुए शेखावत ने कहा कि इस राज्य ने वैक्सीनेशन में अच्छा काम किया है। यहां बेहद कम डोज बर्बाद हुई हैं। राजस्थान को इनसे सीखने की जरूरत है।

वैक्सीन की उपलब्धता के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर प्रोटोकॉल तय किया है। पूरा रोडमैप तैयार है। वैक्सीन देने में भेदभाव के आरोपों को नकारते हुए शेखावत ने कहा कि जनसंख्या और प्रदर्शन के अनुसार राज्यों को वैक्सीन दी जा रही है। बाहर की कंपनियों को भी देश में वैक्सीन बनाने की अनुमति दी गई है। जैसे-जैसे वैक्सीन का उत्पादन बढ़ेगा, वैक्सीनेशन की चुनौती खत्म हो जाएगी। अगस्त तक 30 करोड़ वैक्सीन और उपलब्ध होंगी। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि दिसंबर यानी आठ महीने में देश के प्रत्येक नागरिक का वैक्सीन करा लिया जाएगा।

खराब वेंटिलेटर्स के सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यों से पूछा था कि कहां कितने वेंटिलेटर बेड्स हैं। कितने बेड्स की जरूरत है। उसी के बाद पीएम केयर से 70 हजार वेंटिलेटर्स राज्यों को दिए गए, जिनमें से 1900 वेंटिलेटर राजस्थान को मिले। मीडिया ने स्वयं दिखाया है कि कैसे वेंटिलेटर्स की राज्य में बेकद्री हुई। बाथरूम में वेंटिलेटर मिले। उन्होंने कहा कि बाकी राज्य में जो वेंटिलेटर्स सही चले, वो यहां कैसे खराब हो गए। सच्चाई तो यह है कि भरतपुर में सरकार ने स्वयं प्राइवेट हॉस्पिटल्स को वेंटिलेटर किराए पर दे दिए। शेखावत ने कहा कि वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी की तकनीकी टीम ने जब जांच की तो पता चला कि ऑक्सीजन की लाइन ठीक नहीं थी तो कहीं फिटिंग ही ठीक नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि केवल पीएम केयर पर सवाल उठाने और अपनी विफलता को छुपाने के लिए ऐसा किया गया। अब तो सरकार ने हाईकोर्ट में कहा है कि हमें जबर्दस्ती वेंटिलेटर्स दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वैक्सीन को लेकर दूरदर्शिता दिखाई। पिछले साल अप्रैल में जब देश में चंद हजार केस ही थे, तब वैक्सीन डेवलपमेंट की दिशा में देश को आगे बढ़ाया, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, कैप्टन अरमिंदर सिंह समेत दूसरे कांग्रेसी नेता हमारे वैज्ञानिकों की बनाई वैक्सीन पर सवाल उठाते रहे। इन नेताओं को अपने कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला देश भारत है। 21 करोड़ वैक्सीन डोज हमारे यहां लग चुकी हैं। उन्होंने पूछा कि 135 आबादी को कौन सा देश इतनी कम अवधि में वैक्सीन लगा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!