Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम का बदला मिज़ाज : मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में देहरादून व नैनीताल समेत अन्य कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देहरादून और नैनीताल के साथ ही बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। मंगलवार को देहरादून के साथ ही चमोली, कोटद्वार, पौड़ी, ऋषिकेश में बारिश के साथ ही बादल छाए हुए हैं।

सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच रविवार रात रुद्रप्रयाग के पास भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मार्ग की मरम्मत कर रही है। मंगलवार तक मार्ग खुलने की उम्मीद है। चमोली जिले में भी रविवार रात हुई बारिश से 10 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हुए। हालांकि शाम तक इन मार्गों पर आवाजाही बहाल कर दी गई थी।

उत्तराखंड में मई में इस बार रिकार्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से 26 मई तक प्रदेश में सामान्य से पांच गुना से ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान प्रदेश में 88.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि सामान्यतौर पर यह आंकड़ा 15.9 मिमी रहता है।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अभी प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी आरंभ नहीं हुई है। प्रदेश में भारी बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और टाक्टे तूफान का असर रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के बारे में मंगलवार के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!