Breaking News :
>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड के सीएम धामी ने दिए निर्देश : सभी अस्पतालों में बच्चों के लिए बनाए जायें अलग वॉर्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में बच्चों के लिए अलग से आक्सीजन व आइसीयू बेड की व्यवस्था करने और वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को 31 जुलाई तक यह व्यवस्था पूर्ण करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए चिकित्सकों अथवा अपेक्षित धनराशि की जरूरत होगी तो उसकी व्यवस्था की जाएगी।

राज्य के सैन्य अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री एवं गृह मंत्री से भी बात करेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये कोरोना से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में आक्सीजन, आक्सीजन बेड और आइसीयू बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जांच और टीकाकरण दोनों ही बेहद जरूरी है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पिछले कुछ समय में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है लेकिन पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी जिलों के सभी अस्पतालों में की जाने वाली व्यवस्था का आकलन करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर एक ही अस्पताल पर दबाव न पड़े। इसके साथ ही जन जागरूकता के लिए भी कदम उठाए जाएं। मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि सभी जिलाधिकारी तीसरी लहर की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तैयारी रखें। इससे प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को भी बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कोरोना से बचाव के संबंध में राज्य स्तर पर की गई व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव डा पंकज कुमार पांडेय व डा रणजीत सिन्हा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!