Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, 200 करोड़ रूपये का पैकेज दिए जाने पर जताया आभार

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात कर पर्यटन गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के लिए 200 करोड़ का पैकेज दिए जाने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए चारधाम यात्रा को शुरू करने की अनुमति के लिए गंभीरता से विचार करने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल गुरुवार को बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। उनके साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटक गतिविधियों, चारधाम यात्रा की व्यवस्था में कार्यरत व्यक्तियों और उनके व्यवसाय पर सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने वालों को मदद मिलेगी एवं राज्य की आर्थिकी में सुधार होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थाटन एवं पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद अभी तक किसी भी सरकार द्वारा दिए जाने वाला सबसे बड़ा राहत पैकेज है। इस अवसर पर यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रूपकुंड पर्यटन कंपनी के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, टीजीएमओ के उपाध्यक्ष यशपाल राणा, यातायात संघ के संचालक मनोहर सिंह रौतेला व जीएमओयू के अनिल बर्गली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!