Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

अब देश में धीमा हो गया है कोरोना वायरस का प्रकोप, 500 से भी कम दर्ज हुई मौतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का असर पिछले 24 घंटे में आए आंकड़ों में दिख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में 500 से भी कम मौतें दर्ज हुई हैं हालांकि नए मामलों का आंकड़ा 35342 है। इस दौरान कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं।

16 जनवरी से देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन के तहत अब तक देश में कुल 42,34,17,030 खुराकें दी जा चुकी हैं। अब तक देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो चुकी है और मरने वालों की संख्या 4,19,470 है। वहीं संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 3,04,68,079 है जिसमें से 38,740 पिछले 24 घंटों के दौरान स्वस्थ हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में अब तक कुल 45,29,39,545 सैंपल  टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें से केवल गुरुवार को 16,68,561 सैंपल टेस्ट किए गए।

देश में अभी 4,05,513 सक्रिय मामले हैं जो कुल संक्रमितों का 1.3 फीसद है वहीं देश में अभी का रिकवरी रेट 97.36 फीसद है। 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 3,881 संक्रमित कम हुए। हर दिन आने वाले संक्रमण के मामलों की दर 2.12 फीसद दर्ज की गई है। लगातार 32 दिनों से यह 3 फीसद से कम है।  मंत्रालय के अनुसार, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.14 फीसद है। वहीं मृत्यु दर 1.34 फीसद है।

2020 के अगस्त में ही भारत ने कोरोना संक्रमण के 20 लाख के आंकड़े को पार कर लिया और फिर 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से भी अधिक मामले देश में आ चुके थे। 60 लाख से अधिक मामले पिछले साल के 28 सितंबर को दर्ज हुए और 11 अक्टूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक, 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। इस साल भारत ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप को झेला और 4 मई को भारत ने दो करोड़ से अधिक संक्रमितों की संख्या दर्ज की। इसके बाद 23 जून को मामले में एक करोड़ की और बढ़ोत्तरी हुई और तीन करोड़ से अधिक संक्रमित हो गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!