Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मिशन रोजगार श्रृंखला : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6696 सहायक शिक्षकों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार श्रृंखला के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षा विभाग के 6696 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। लोक भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ छह या सात अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे, शेष को उनके जिलों में प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में लम्बी अदालती लड़ाई में फंसी 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को योगी आदित्यनाथ सरकार ने धीरे-धीरे सुलझाने के बाद अब तक 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की है। इसके बाद भी बचे 6,696 चयनित शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम लोक भवन में होगा। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत रिक्त पदों के लिए चयन किया गया है। दो के बाद तीसरे चरण की काउंसिलिंग कराकर कुल 6696 अभ्यर्थियों का किया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 69,000 पदों की सहायक अध्यापक भर्ती में सरकार 62,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति दे चुकी है। शेष 6,696 पदों के लिए चयनितों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। इसी के साथ यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे तो जिलों में मंत्री, विधायक या फिर जिलाधिकारी के हाथों इनको नियुक्ति पत्र मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने सहायक शिक्षकों के 69000 पदों को भरने में सफलता प्राप्त की है। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के साथ ही सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा था। अब धीरे-धीरे सरकार ने सभी पदों को भरने में सफलता प्राप्त की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!