Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर, 187 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। वह फर्टिलाइजर परिसर में सैनिक स्कूल सहित करीब 187.51 करोड़ रुपये के लागत की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। अन्य परियोजनाओं में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसरों में प्रस्तावित छात्रावास व चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास शामिल है। फर्टिलाइजर परिसर में दोपहर बाद तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 12:00  बजे लखनऊ से ही 69 हजार शिक्षक भर्ती के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। उसके बाद अपराह्न तीन बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। फर्टिलाइजर परिसर में 50 एकड़ में 154 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सैनिक स्कूल का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे, वहां अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। शनिवार 24 जुलाई को सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा उत्सव में गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री देवरिया के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद गोरखपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री 25 जुलाई को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनेंगे। इसके बाद सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे। 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री वहां तैयारियों का जायजा लेंगे। सिद्धार्थनगर से वह अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने फर्टिलाइजर में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तो मंडलायुक्त देवरिया पहुंचकर मेडिकल कालेज की स्थिति की समीक्षा की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.