Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर में 162.26 लाख की लागत से बन रहे सैनिक मिलन केंद्र का किया पूजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, खटीमा/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा में 162.26 लाख की लागत से बन रहे सैनिक मिलन केंद्र व 7 करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहे सीएसडी कैंटीन के निर्माण कार्य का पूजन किया।

खेतलसंडा खाम गांव स्थित सीएसडी कैंटीन के शिलान्यास मौके पर सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। कहा कि खटीमा में कैंटीन खुलवाने में तत्कालीन सीडीएस स्व. विपिन रावत का अहम योगदान रहा था। जनरल रावत राज्य की शान व सैनिकों की जान थे। जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। पूर्व सैनिकों के समक्ष सीएम धामी जनरल रावत को याद कर काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सीडीएस का पहाड़ से काफी लगाव था। वह हर पल सैनिकों के लिए ही सोचते रहते थे।

सीएम ने इन योजनाओं की घोषणा

  • देवकल बनभुडिय़ा नाले में बाढ़ सुरक्षा किए जाने। 
  • देवरी में बाबा दरियानाथ प्रांगण में बहुउद्देशीय भवन निर्माण।
  • बिगराबाग व देवरी में सीसी रोड का निर्माण।
  • सितारगंज रोड नहर बायी पटरी पर दो किलोमीटर तक मार्ग निर्माण।
  • सितारगंज रोड परिहार मेडिकल स्टोर से आनंद आर्य के घर तक नाली व सीसी रोड निर्माण। 
  • मझोला में झील से पोलीगंज की ओर तीन किलोमीटर बड़े नाले का निर्माण।  
  • खेतलसंडा खाम में वार्ड 9 पंचधाम कालोनी में मंदिर निर्माण।
  • संजय की दुकान से नौगवाठग्गू की ओर सीसी व नाली निर्माण। 
  • दिनेश पंत की दुकान से खीमानंद जोश के घर की ओर नाली व सीसी निर्माण। 

रतूड़ी अस्पताल में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। राज्य में 100 प्रतिशत लोगों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। राज्य के बाद प्रत्येक जिले में आक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। आईसीयू वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं हर जिलों में पहुंचायी जा रही है। इस दौरान उन्होंने रतूड़ी अस्पताल में आयोजित निश्शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर की भी शुरूआत की। शिविर में टाटा मोटर्स की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दो वैक्सीन वैन दी गई। हंस फाउंडेशन द्वारा 50 व्हील चेयर, 300 कान की मशीन, 50 बैसाखी,कंबल भी निश्शुल्क दिए गए। इस मौके पर सीएमओ डा.सुनीता रतूड़ी चुफाल, डा. एम रतूड़ी, जिलाक्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

पत्रकारों का बीमा करेगी सरकार 

भाजपा नेता कैलाश मनराल ने पत्रकारों के लिए बीमा व मान्यता दिलाने की बात रखी। जिस पर सीएम ने पत्रकारों का बीमा कराए जाने एवं मान्यता दिलाए जाने की बात कही। 

18 माह में बनकर तैयार होगा स्टेडियम

वन चेतना केंद्र मैदान पर डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर बनने वाला स्टेडियम 17 करोड़ की लागत से 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी कार्यदायी संस्था पेयजल निगम है। स्टेडियम में स्पोट््र्स ट्रेङ्क्षनग हाल, लॉकर रुम, जिम्नेजियम, चेंजिंग रुम, फस्ट एड रुम, कैफेटेरिया, स्टोर, शौचालय, हाल, टीटी हाल, आरसीसी रिटेङ्क्षनग वाल, रोड एंड पाथवे, बास्केटबाल, वालीबाल, फुटबाल, कबड्डी मैदान भी बनेगा।  

सुरई सफारी में करेंगे बाघ, भालू, पैंगोलिन के दीदार  

सुरई जंगल में बाघों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा पक्षियों की प्रजाति और सरीसृपों की 20 प्रजातियां भी इस वन क्षेत्र में पाई जाती हैं। यहां के वन मार्गों को विकसित कर लगभग 40 किलोमीटर का ट्रेल जंगल सफारी के लिए तैयार कर लिया गया है, जिसमें जिप्सी में बैठकर पर्यटक दुर्लभ वन्य जीवों (रायल बंगाल टाइगर, भालू, चीतल, सांभर, काकड़, पैंगोलिन, कोरल सांप, पांढा आदि) का दीदार करने के साथ ही सुरम्य जंगलों, घास के मैदानों, प्राचीन शारदा नहर और सुन्दर तालाबों का लुत्फ उठा सकेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.