Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, छ: आतंकी ढेर

एक जवान शहीद,दो घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान दो अलग-अलग मुठभेड़ों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकियों को ढेर कर दिया है।

कश्मीर के आइजी के विजय कुमार के अनुसार, कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिला और कुलगाम जिला में गत बुधवार शाम को दो मुठभेड़ों हुई। इन दोनों मुठभेड़ों में आतंकी संगठन जैश के छह आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए छ: आतंकियों में से चार की पहचान कर ली गई है जबकि दो अन्य की पहचान अभी करना बाकी है। मारे गए चार आतंकियों में से दो पाकिस्तानी आतंकी और दो स्थानीय आतंकी हैं। आइजी विजय कुमार के अनुसार, अनंतनाग मुठभेड़ में घायल तीन जवानों में से एक जवान शहीद हो गया है। आतंकियों के कब्जे से दो एम4 राइफल, चार एके-47 राइफल भी बरामद हुई हैं। अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद सैन्यकर्मी का नाम सतबीर सिंह बताया जा रहा है। वह पंजाब में तरनतारन का रहने वाला था। सैन्य प्रवक्ता ने शहीद सैन्यकर्मी के बारे में में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में बुधवार को लगभग तीन घंटे के भीतर हुई दो मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत छह आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए दो स्थानीय आतंकियों की पहचान मुफ्ती अल्ताफ निवासी नाथीपोरा दूरु अनंतनाग और निसार अहमद खांडे निवासी दाउदवगान वेरीनाग अनंतनाग के रूप में हुई है।

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में बुधवार को लगभग तीन घंटे के भीतर हुई दो मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत छह आतंकी मारे गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब सवा नौ बजे पुलिस ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ कुलगाम के मिरहामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। जवान जैसे ही आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने की तरफ आगे बढ़े, वहां छिपे आतंकियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और करीब आधे घंटे बाद एक आतंकी मारा गया। इसके लगभग 15 मिनट तक कोई फायरिंग न होने पर जवानों ने जैसे ही आगे बढ़ने का प्रयास किया, वहां छिपे अन्य आतंकियों ने दोबारा गोलियां की बौछार करते हुए भागने का प्रयास किया। जवानों ने जवाबी फायर कर दो और आतंकियों को वहीं पर ढेर दिया। रात 10:30 बजे तक तीन आतंकी मारे गए थे। इनमें एक पाकिस्तानी और दो स्थानीय हैं। इनसे एक एम-4 कार्बाइन और दो एके-47 राइफल भी मिली है।

कुलगाम मुठभेड़ से करीब तीन घंटे पहले करीब साढ़े छह बजे जिला अनंतनाग के नौगाम, शाहबाद इलाके में पुलिस ने सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों के साथ आतंकियों को पकडऩे के लिए एक अभियान चलाया। पुलिस को अपने तंत्र से गांव में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने जैसे ही गांव में दाखिल होकर तलाशी शुरू की, एक जगह छिपे आतंकियों ने अपना ठिकाना छोड़ भागने का प्रयास किया। उन्होंने तलाशी के लिए आगे बढ़ रहे जवानों पर पहले ग्रेनेड फेंका और फिर अपने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। इसमें 19 आरआर के दो जवान रोहित यादव और इशांत के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान दीपक कुमार जख्मी हो गए। अन्य जवानों ने अपने घायल साथियों को अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त करते हुए आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। तीनों को उपचार लिए बादामी बाग स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!