Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का आरोप, कहा- ‘लोगों को कोरोना का भय दिखाकर विधानसभा चुनाव टालना चाहते हैं भाजपा व आप’

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, मुम्बई। पंजाब में 15 जनवरी से सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना वैक्सीन न लगवाने वालों की एंट्री पर पाबंदी लगाने के निर्देश देने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि कोरोना को लेकर बिना वजह डराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी लोगों में भय पैदा कर रही हैं। ऐसा चुनाव टालने के लिए किया जा रहा है। चंडीगढ़ में मीडिया से बात कर रहे थे। चन्नी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है

उल्लेखनीय है कि चन्नी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पंजाब में ओमिक्रोन का पहला केस नवांशहर में सामने आया है। हालांकि, पीड़ित व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है। यह व्यक्ति 12 दिसंबर को स्पेन से पंजाब आया था। इसकी जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट 28 दिसंबर को आई। पंजाब में जीनोम सीक्वेसिंग में देरी हो रही है। इस व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य 13 लोग भी स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि पंजाब में आने वाले समय में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़ सकती है

एक तरफ देश में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए देश के कई राज्यों ने ओमिक्रोन की रोकथाम के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगले साल पंजाब समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग अगले साल के पहले महीने जनवरी में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। वहीं, इससे पहले भी देश में बंगाल चुनाव के दौरान कोरोना की दूसरी लहर चरम सीमा पर थी, लेकिन चुनाव स्थगित नहीं किए गए थे। ऐसे में अब इन राज्यों में भी चुनाव स्थगित होने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

27 दिसंबर को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने एक बैठक का आयोजन किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय और चुनाव आयोग की इस बैठक में चुनाव टालने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया था। साथ ही आयोग ने केंद्र सरकार से ओमिक्रोन को लेकर रिपोर्ट भी मांगी थी। अगले साल के पहले हफ्ते जनवरी में चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!