Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भाजपा विधायक को बताया ‘नासमझ और अनपढ़’, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर अपनी राय देने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपना बयान देती रहती हैं। अब सोनम कपूर ने भाजपा नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार की आलोचना की है। उन्होंने यह आलोचना एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) समुदाय का अपमान करने की वदह से की है।

दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र विधान सभा में विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसकी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए आलोचना की है। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेभियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के अलावा सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर भी बोलती रहती हैं

सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार की आलोचना की है। उन्होंने नेता की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस स्टोरी के साथ सोनम कपूर ने आलोचना करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘अज्ञानी, अनपढ़ और आहत से भरा।’ सोशल मीडिया अभिनेत्री का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम कपूर के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में महाराष्ट्र लोक विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 (तीसरा संशोधन) बिल को लेकर बहस चल रही थी। इस बिल में विश्वविद्यालय बोर्डों में एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों को शामिल करने की मांग की गई थी। इस बिल पर चर्चा करते हुए भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए आपत्तिजनक बयान दिया।

बिल में एलजीबीटीक्यू समुदाय और समान अवसर को शामिल करने का विरोध करते हुए सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, ‘क्या आप लेस्बियन और गे को सदस्य के रूप में नियुक्त करने जा रहे हैं? क्या इस पर एक संयुक्त चिकित्सा समिति का गठन नहीं किया जाना चाहिए? इसमें बायसेक्सुअल और होमोसेक्सुअल संबंधों का जिक्र है। हालांकि, कोई भी अभी तक इनको परिभाषित नहीं कर पाया है।’

सुधीर मुनगंटीवार के इस बयान की सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर आलोचना की है। बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो सोनम आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज ‘एके वर्सेस एके’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2019 में आई फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। हालांकि सोनम कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिर पर कुछ खाल कमाल नहीं दिखा सकी।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!