Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज हल्द्वानी से वर्चुअली आलवेदर रोड का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज हल्द्वानी में होने वाली रैली जिले के लिए भी विकास का पैगाम लेकर आएगी। मोदी वर्चुअली रूप से 150 किमी लंबी बहुप्रतीक्षित टनकपुर-पिथौरागढ़ आलवेदर रोड का लोकार्पण करने के साथ चम्पावत में बने नर्सिंग कालेज को भी जनता को समर्पित करेंगे।

एनएच के ईई सुनील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हल्द्वानी से वर्चुअली आलवेदर रोड का लोकार्पण करेंगे। टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किमी लंबी आलवेदर रोड का निर्माण कार्य 1100 करोड़ की लागत से हुआ है। पहले फेज में टनकपुर से बेलखेत, दूसरे फेज में बेलखेत से चम्पावत, तीसरे फेज में चम्पावत से घाट और चौथे फेज में घाट से पिथौरागढ़ तक कार्य किया गया। पहले फेज को छोड़कर शेष रोड निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। चल्थी पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण पहले फेज को कंपलीट नहीं माना गया है। उन्होंने बताया कि चल्थी पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कारण तीन फेज की सड़क का लोकार्पण किया जाएगा।

सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री चम्पावत के पुनेठी गांव में 23 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बने नर्सिंग इंटीग्रेटेड भवन के मुख्य प्रशासनिक भवन, शैक्षिक भवन और छात्रावास बी को भी जनता को समर्पित करेंगे। नर्सिंग इंटीग्रेटेड भवन के छात्रावास ए का अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इसको छोड़कर सभी भवन का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण के लिए सूची शासन भेज दी गई है। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.