Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ताज़ा खबरेंदेश

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में किया जनता दर्शन

भूम‍ि व‍िवाद के मामलों पर व‍िशेष ध्‍यान दें अध‍िकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, गोरखपुर। दो दिन के दौरे पर बुधवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह अपनी परंपरागत दिनचर्या के क्रम में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हुए 200 से ज्यादा लोगों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वान दिया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क‍िया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के क्रम में ही उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या कहने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे।

फर‍ियाद‍ियों के पास खुद गए मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सभी का मान रखा और हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका समस्या से जुड़ा आवेदन पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को सौंपा और उसे समस्या के जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। इलाज के धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के एसएसपी विपिन ताडा को सहेजा। मुख्यमंत्री अब से कुछ देर बाद सुबह 10 बजे गोरखनाथ मंदिर से रामगढ़ ताल के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें 45 करोड़ रुपये की लागत से बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण करना है। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उनका लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!