Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
कारोबारदेश

ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब इंस्टाग्राम के इस फीचर का कर सकेंगे इस्तेमाल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 20 जून 2023, नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया गया है। ट्विटर यूजर्स अब मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम वाले फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए हाइलाइट्स फीचर को पेश किया है। इस नए फीचर को लेकर पहले एक ट्विटर यूजर DogeDesigner ने जानकारी दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद एलन मस्क ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट किया है। यानी ट्विटर की ओर से भी नए फीचर के आने को कंफर्म किया गया है। ट्विटर का नया फीचर यूजर्स को उनके पसंदीदा ट्वीट्स शोकेस करने की सुविधा के साथ लाया गया है।

ट्विटर यूजर्स हाइलाइट्स फीचर की मदद से अपने पसंदीदा ट्वीट्स को एक अलग टैब में डिस्प्ले कर सकेंगे।दरअसल यह फीचर इंस्टग्राम पर हाइलाइट्स में स्टोरी एड करने जैसा है। इन स्टोरी को फॉलोअर्स रिविजिट कर सकते हैं। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उन ट्वीट्स को खोजना होगा, जिन्हें हाइलाइट करना चाहते हैं। ट्वीट के टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही एक मेन्यू ऑप्शन अपीयर होगा। इस ऑप्शन से Add/remove from highlights सेलेक्ट करना होगा। एड करने के साथ ही यूजर्स अपनी ट्विटर प्रोफाइल के साथ अपने पसंदीदा ट्वीट्स को भी दिखा सकेंगे।

मालूम हो कि ट्विटर पर यूजर्स को अब ट्विटर ब्लू यानी पेड सब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन मिलता है। ऐसे में ट्विटर में पेश किया गया नया फीचर केवल और केवल ट्विटर के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए लाया गया है। फ्री में ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!