Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप विरोधियों को ट्विटर पर ब्‍लॉक करके सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे

विरोधियों को ट्विटर पर ब्‍लॉक करके सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे ट्रंप: अदालत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (US President Donald Trump) राजनीतिक मतभेदों के आधार पर टि्वटर यूजर्स को कानूनी रूप से ब्लॉक नहीं कर सकते हैं।

न्‍यूयॉर्क/वाशिंगटन, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (US President Donald Trump) राजनीतिक मतभेदों के आधार पर टि्वटर यूजर्स को कानूनी रूप से ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। ऐसा करके उन्‍होंने संविधान का उल्‍लंघन किया है। एक संघीय अपीलीय अदालत ने मंगलवार को निचली अदालत के निर्णय को सही ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। तीन जजों की समिति ने एक संघीय न्यायाधीश के पिछले साल के उक्‍त फैसले पर 3-0 से मुहर लगाई।

मैनहटन की संघीय अपीलीय अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति विरोधी विचार रखने वाले लोगों के सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन करके वैचारिक भेदभाव कर रहे हैं। फैसले में कहा गया है कि पहला संशोधन ट्रंप को ट्विटर के ब्लॉकिंग फंक्शन का इस्तेमाल करने से रोकता है, जिससे उनके खाते तक पहुंच सीमित हो जाए। बताते चलें कि उनके 6.18 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

सर्किट जज बैरिंगटन पार्कर (Circuit Judge Barrington Parker) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कई फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहला संशोधन (First Amendment) सभी तरह के आधिकारिक कार्यों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले एक सार्वजनिक अधिकारी को अनुमति नहीं देता है कि वह खुले ऑनलाइन संवाद से व्यक्तियों को इसलिए बाहर कर दे क्योंकि उनके विचारों से शीर्ष अधिकारी असमत है।

हालांकि, व्हाइट हाउस (White House) और अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) ने इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। यहां तक कि ट्विटर (Twitter) ने भी इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मामले में व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया निदेशक डैन स्काविनो (Dan Scavino) भी प्रतिवादी हैं। ज्ञात हो कि ट्रंप ने अपने एजेंडे को बढ़ावा देने और आलोचकों पर हमला करने के लिए @RealDonaldTrump एकाउंट को अपने राष्ट्रपति पद का विवादास्‍पद हिस्सा बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!